Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैंसर से जंग हारा जवान गोविंदा मालवीय :खंडवा में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, असम में थे पदस्थ

खंडवा के आशापुर गांव के रहने वाले आर्मी जवान गोविंदा मालवीय का कैंसर के कारण निधन हो गया। जवान असम राइफल्स में तैनात थे और उनकी ड्यूटी बांग्लादेश बॉर्डर पर थी। उन्हें ब्लड कैंसर हो गया था और वे लगभग डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। सेना के सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खंडवा में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, असम में थे पदस्थ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा। जिले के आशापुर गांव के रहने वाले आर्मी जवान गोविंदा मालवीय का कैंसर के कारण निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। सेना के सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

    ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    जानकारी के अनुसार, गोविंदा मालवीय असम राइफल्स में तैनात थे और उनकी ड्यूटी बांग्लादेश बॉर्डर पर थी। उन्हें ब्लड कैंसर हो गया था और वे लगभग डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन महीनों से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई थी। गुरुवार को असम के आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

    दो साल पहले हुई थी शादी

    गोविंदा मालवीय की निजी जिंदगी भी बेहद भावुक है। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी पुलिस विभाग में सेवारत हैं। परिवार में एक 6 महीने की बेटी है, जो अब अपने पिता की यादों के साथ बड़ी होगी। गोविंदा अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं।

    2010 में हुए थे भर्ती

    गोविंदा ने 2010 में सेना ज्वॉइन की थी। अब उनका रिटायरमेंट सिर्फ दो साल ही दूर था। लेकिन इससे पहले ही यह दुखद समाचार ने सभी को झकझोर दिया। अगस्त में वे आखिरी बार रक्षाबंधन पर घर आए थे और कई दिनों तक परिवार व दोस्तों के साथ रहे थे।

    सम्मान के साथ अंतिम यात्रा

    शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। सेना के अफसरों के उपस्थित में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग नम आंखों से अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई दी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts