Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की नई Reel वायरल, मूंछों पर ताव देता आया नजर

जमुई कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव की एक नई Reel सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वह बाइक पर दबंगई वाले अंदाज में नजर आ रहा है। इससे पहले भी उसकी बालू उठाव और शराब पार्टी से जुड़ी Reels सामने आ चुकी हैं।
जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की नई Reel वायरल, मूंछों पर ताव देता आया नजर

जमुई में नाबालिग लड़की से अभद्रता के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई इस Reel में वह बाइक की पिछली सीट पर बैठकर दबंगई वाले अंदाज में नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘शेर को जगाना और यादव को समझाना किसी के बस की बात नहीं’ जैसे बोल सुनाई दे रहे हैं। जमुई कांड को लेकर मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस Reel में नंदन अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह मूंछों पर ताव देता नजर आता है। इसके पीछे एक ऑडियो चल रहा है, जिसमें दबंगई भरे अंदाज में यादव को लेकर बातें कही गई हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है, ‘शेर को जगाना और यादव को समझाना किसी के बस की बात नहीं। जहां मैटर बड़े होते हैं वहां यादव जी खड़े होते हैं। किंग ऑफ यादव जी।’ वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा हो रही है।

बालू उठाव और शराब पार्टी की भी Reel

नंदन यादव की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें बालू उठाव से जुड़े वीडियो के साथ शराब पार्टी की Reel भी शामिल हैं। बताया गया है कि नंदन ट्रैक्टर से बालू का उठाव करता था और उसने इससे जुड़े कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उसके गांव प्रतापपुर का नाम भी लिखा हुआ है। नए वीडियो में नंदन बाइक की पिछली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।

क्या है जमुई का पूरा मामला?

19 सितंबर को एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के और लड़की को सड़क पर एक समूह ने पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप में लड़की के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों को पकड़ा गया है। इनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। नंदन यादव को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया गया था। उसे मंगलवार को दूसरे आरोपी हरेराम के साथ पकड़ा गया। दोनों को एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जिसमें दोनों घायल हुए।

Breaking News

जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वायरल वीडियो में चेहरा स्कार्फ से ढके हुए और लड़की को गलत तरीके से छूते हुए दिखे नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, नंदन ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। SP ने बताया कि घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई थी। एक दिन पहले तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नंदन और उसके साथी हरेराम को देखा। पुलिस के अनुसार, नंदन ने गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। नंदन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हरेराम के घुटने में भागने की कोशिश के दौरान चोट लगी थी।

आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: पत्नी-पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी ढेर

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

यह घटना जिले की सीमा के पास लखीसराय से सटे इलाके में हुई थी। मामला तब सामने आया जब आरोपियों द्वारा कथित तौर पर बनाए गए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वायरल वीडियो में लड़की के साथ अभद्रता होती दिखाई दे रही थी। उसका दोस्त आरोपियों से रहम की अपील करता नजर आया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले, जबकि आरोपी कुछ दूर तक उनका पीछा करते दिखाई दिए। SP के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की, क्योंकि न तो लड़की और न ही लड़के की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुंगेर रेंज के DIG राकेश कुमार ने बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नंदन यादव और हरेराम पर सामान्य मुकदमा चलेगा। पूछताछ के दौरान अगर कोई और सुराग मिलता है, तो मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts