Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : दूसरे चरण की 26 सीटों पर 54% वोटिंग, 2 सीटों से मैदान में उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान हुआ। 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी। सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की थीं। इस चरण में 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 25.78 लाख मतदाताओं ने किया। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।
शाम-5 बजे तक 54% मतदान
बडगाम-58.97 गांदरबल-58.81 पूंछ-71.59 राजौरी-67.78 रियासी-71.81 श्रीनगर-27.31दोपहर 1 बजे तक 36.93% मतदान
बडगाम- 39.43 गांदरबल-39.29 पूंछ- 49.94 राजौरी- 46.93 रियासी- 51.55 श्रीनगर- 17.95
सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान
बडगाम- 25.53 गांदरबल --27.20 पूंछ- 33.06 राजौरी- 30.04 रियासी- 33.39 श्रीनगर- 11.67
सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान
बडगाम- 10.91 गांदरबल- 12.61 पूंछ- 14.41 राजौरी- 12.71 रियासी- 13.37 श्रीनगर- 4.7
J-K के 6 जिलों में 26 सीटों पर वोटिंग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस फेज में 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। दूसरे चरण के मतदान के तहत श्रीनगर जिले में 93 कैंडिडेट मैदान में हैं। वहीं, बडगाम में 46 उम्मीदवार, राजौरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदेरबल में 21 और रियासी में 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।PM मोदी ने की वोटिंग की अपील
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के वोटर्स से मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,'जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!'
दो सीटों से मैदान में उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला शुरुआत में चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन अब वह गांदरबल और बडगाम सीट से मैदान में हैं। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा सेंट्रल शांटेंग से चुनाव लड़ रहे हैं।पहले चरण में हुआ था 61.38% मतदान
पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा और काउंटिंग 8 अक्टूबर को की जाएगी। इस बार, श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजौरी जिले में 34, पूंछ जिले में 25, गंदरबल जिले में 21 और रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
तीन चरणों में वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।











