जयपुर से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई जा रहा था विमान

जयपुर से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई जा रहा था विमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह विमान जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई। फिलहाल सभी पैसेंजर्स विमान में ही सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट की तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी हुई है।

    उड़ान भरते ही मिला अलर्ट

    जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को दोपहर 1:35 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन विमान ने तय समय से 23 मिनट देरी से यानी दोपहर 1:58 बजे उड़ान भरी। टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को कॉकपिट में अलर्ट मिला कि कार्गो गेट खुला है या उसका लॉक ठीक से काम नहीं कर रहा। यह सिचुएशन किसी भी विमान की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक मानी जाती है।

    18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग

    जैसे ही पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने समय रहते सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    जांच में जुटी टेक्निकल टीम

    विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल विमान के भीतर ही मौजूद हैं। जयपुर एयरपोर्ट की तकनीकी टीम विमान की पूरी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गड़बड़ी कितनी गंभीर थी और भविष्य में ऐसी स्थिति से कैसे बचा जाए। हालांकि एयर इंडिया की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts