PlayBreaking News

जबलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से इनकार किया तो युवक ने कुल्हाड़ी मारकर की नाबालिग की हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम सकरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। गांव की 17 साल की एक लड़की की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। लड़की सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर निकली थी। तभी गांव का ही रहने वाला 22 साल का युवक राकेश कुमार, जो पहले से पास ही छिपा हुआ था, उस पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की की चीखें सुनकर उसके माता-पिता दौड़े और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर प
Follow on Google News
जबलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से इनकार किया तो युवक ने कुल्हाड़ी मारकर की नाबालिग की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम सकरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। गांव की 17 साल की एक लड़की की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। लड़की सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर निकली थी। तभी गांव का ही रहने वाला 22 साल का युवक राकेश कुमार, जो पहले से पास ही छिपा हुआ था, उस पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की की चीखें सुनकर उसके माता-पिता दौड़े और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पहले भी करता था परेशान, धमकी भी दी थी

    जानकारी के अनुसार, राकेश पहले भी लड़की से छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की ने जब मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी। दो दिन पहले भी उसने इसी तरह परेशान किया था, जिस पर लड़की ने विरोध जताया था और पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी।

    पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

    घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राकेश ने छेड़छाड़ और विरोध की वजह से बदला लेने के इरादे से यह हत्या की।

    घर में सदमे का माहौल, आरोपी की तलाश जारी

    नाबालिग अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी। पिता किसान हैं। पुलिस आरोपी राकेश की तलाश कर रही है। एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts