जबलपुर में बड़ी अनहोनी टली :गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी भयंकर आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

शहपुरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग ने पूरे घर को नुकसान पहुंचाया, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। मामले में हीटर और गैस लीक को कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब हादसे के तकनीकी कारणों और ईंधन स्टॉकिंग की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी भयंकर आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। शहपुरा में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे कॉलोनी स्थित एक घर में गैस सिलेंडर में दो जोरदार धमाकों के साथ ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

    दो धमाकों के बाद घर में मचा हड़कंप

    हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घर में पानी गर्म करने के लिए हीटर (इमर्शन रॉड) लगाया गया था, जिससे लगी आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई और फिर तेज धमाकों के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

    Twitter Post

    दमकल टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

    धमाका होते ही आग ने घर के करीब खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे पास में खड़ी डीजल-पेट्रोल से भरी वैगन तक आग फैलने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

    हादसे के वक्त घर खाली था

    हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। बेटी हीटर चालू करने के बाद धूप में बाहर बैठ गई थी, जबकि मकान मालिक बेटू श्रीवास्तव और उनकी पत्नी घर से बाहर थे। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    शहपुरा थाने के एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में गैस लीक होने और हीटर के अधिक गर्म होने से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अवैध ईंधन भंडारण की भी जांच की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts