Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में डबल मर्डर :प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने बड़े भाई और भाभी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने बड़े भाई और भाभी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया। घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दीकोरी दफाई इलाके में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला गई। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों खून से लथपथ शव बरामद किए और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    क्या है घटनाक्रम

    ये घटना शुक्रवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच हुई। आरोपी बबलू चौधरी हाथ में चाकू लेकर अपने बड़े भाई संजय चौधरी के घर पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए उसने संजय को बाहर बुलाया। जैसे ही संजय बाहर निकले, बबलू ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय के बाद बबलू घर में घुसा और उनकी पत्नी बबीता पर भी कई बार धारदार हथियार से वार किए। इसके बाद वह चाकू लेकर फरार हो गया।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत घमापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

    हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद

    पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि बबलू और संजय चौधरी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बबलू का दावा था कि उनके दादा रामलाल की जमीन पर उसका भी हक है, जबकि संजय ने उसी जमीन पर मकान बनवा लिया था। पिछले एक महीने से दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़े हो चुके थे, लेकिन पड़ोसियों की समझाइश के बावजूद मामला सुलझा नहीं। यही विवाद खूनी वारदात का मुख्य कारण बना।

    Twitter Post

    पुलिस जांच और आरोपी की तलाश

    घमापुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि संजय नमकीन का व्यापार करते थे, जबकि बबलू मजदूरी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में प्रॉपर्टी विवाद की पुष्टि हुई है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts