PlayBreaking News

Income Tax Return:ITR भरने में सबसे ज्यादा गलती कहां करते हैं लोग? जानिए वो गलतियां जो नोटिस तक पहुंचा सकती हैं

ITR दाखिल करते समय कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो आपको आयकर विभाग से नोटिस तक पहुंचा सकती हैं।
Follow on Google News
ITR भरने में सबसे ज्यादा गलती कहां करते हैं लोग? जानिए वो गलतियां जो नोटिस तक पहुंचा सकती हैं
AI Generated Image

हर साल लाखों लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते हैं लेकिन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कई लोगों का रिफंड अटक जाता है नोटिस आ जाता है या बाद में भारी जुर्माना भरना पड़ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोग जल्दबाजी, अधूरी जानकारी या गलत दस्तावेजों के आधार पर ITR भरते हैं। खासकर नौकरीपेशा लोग, फ्रीलांसर, शेयर बाजार में निवेश करने वाले और छोटे कारोबारी सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं।

सबसे ज्यादा होने वाली गलतियां

  • गलत ITR फॉर्म चुन लेना

कई लोग अपनी इनकम के हिसाब से सही ITR फॉर्म नहीं चुनते। सैलरी वाले ITR-1 भर सकते हैं जबकि शेयर बाजार, बिजनेस या विदेशी आय होने पर अलग फॉर्म लगता है। गलत फॉर्म भरने पर ITR डिफेक्टिव माना जा सकता है।

  • Form 16 और AIS मैच नहीं करना

विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे बड़ी गलती यही होती है। लोग सिर्फ Form-16 देखकर ITR भर देते हैं जबकि AIS (Annual Information Statement), Form 26AS, बैंक ब्याज, FD Interest और शेयर बाजार की कमाई जैसी जानकारी भी चेक करना जरूरी होता है। यदि इनकम छूट गई तो बाद में आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है।

  • बैंक ब्याज और FD इनकम छिपाना

बहुत से लोग सोचते हैं कि बैंक FD या सेविंग अकाउंट का ब्याज छोटा है इसलिए दिखाने की जरूरत नहीं। लेकिन अब बैंक सीधे इनकम टैक्स विभाग को डेटा भेजते हैं। ऐसे में ब्याज की जानकारी छिपाने पर टैक्स डिमांड आ सकती है।

  • गलत टैक्स रिजीम चुनना

अब New Tax Regime डिफॉल्ट हो चुकी है लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह फायदेमंद नहीं होती। यदि किसी के पास HRA, 80C निवेश, होम लोन और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी टैक्स बचत स्कीम हैं तो पुराना टैक्स रिजीम ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

  • शेयर बाजार और Crypto इनकम गलत दिखाना

आजकल बड़ी संख्या में लोग शेयर बाजार, Mutual Funds, Intraday Trading, F&O, Crypto में निवेश कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लोग कैपिटल गेन और बिजनेस इनकम में फर्क नहीं समझते और यहीं सबसे ज्यादा गड़बड़ी होती है।

  • गलत बैंक अकाउंट देना

Refund के लिए सही बैंक अकाउंट और IFSC कोड जरूरी होता है। गलत अकाउंट नंबर डालने से रिफंड अटक सकता है।

  • ITR भरकर E-Verification भूल जाना

कई लोग ITR भर तो देते हैं लेकिन उसे Verify नहीं करते। इनकम टैक्स नियमों के अनुसार बिना E-Verification के ITR अधूरा माना जाता है।

  • आखिरी तारीख का इंतजार करना

विशेषज्ञों का कहना है कि आखिरी दिनों में पोर्टल पर लोड बढ़ जाता है। जल्दबाजी में गलत जानकारी, गलत दस्तावेज और गलत टैक्स कैलकुलेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Auto News: पेट्रोल में 30% एथेनॉल की तैयारी, E22 से E30 तक के स्टैंडर्ड हुए तय

इन लोगों के लिए ज्यादा सतर्कता जरूरी

  • नौकरीपेशा कर्मचारी
  • फ्रीलांसर और यूट्यूबर
  • शेयर बाजार निवेशक
  • छोटे व्यापारी
  • एक से ज्यादा इनकम सोर्स वाले लोग
  • किराए और होम लोन वाले टैक्सपेयर्स

ITR भरने से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

जरूरी दस्तावेज क्यों जरूरी
पेन कार्ड टैक्स पहचान
आधार वेरिफिकेशन
फॉर्म 16 सैलरी डिटेल्स
AIS और 26AS पूरी इनकम चेक करने के लिए
बैंक स्टेटमेंट ब्याज और ट्रांजैक्शन
निवेश प्रमाण 80C, 80D
कैपिटल गेन स्टेटमेंट शेयर/Mutual Fund इनकम

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में निचले स्तर से 789 अंक की रिकवरी, निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23659 पर बंद; ऑयल-गैस सेक्टर में खरीदारी

गलत जानकारी देना जोखिम भरा

टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब आयकर विभाग का सिस्टम पहले से ज्यादा डिजिटल और एडवांस हो चुका है। बैंक, म्यूचुअल फंड, ब्रोकरेज कंपनियां और दूसरे वित्तीय संस्थान सीधे विभाग को डेटा भेजते हैं। ऐसे में कोई भी इनकम छिपाना या गलत जानकारी देना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ITR भरने से पहले AIS और Form 26AS जरूर मैच करें और जरूरत पड़ने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लें।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts