इजरायली बंधकों की रिहाई पर PM मोदी का पहला बयान, ट्रंप की कोशिशों को बताया महत्वपूर्ण

इजरायली बंधकों की रिहाई पर PM मोदी का पहला बयान, ट्रंप की कोशिशों को बताया महत्वपूर्ण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में करीब 2 साल से जारी संघर्ष अब थम गया है। हमास ने सोमवार को सीजफायर के तहत 20 इजरायली बंधकों को रिहा किया। इसके जवाब में इजरायल ने भी 1900 से ज्यादा फलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंधकों की रिहाई पर खुशी जताई।

    पीएम मोदी ने कहा- दो साल से अधिक की कैद के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह उनके परिवारों, राष्ट्रपति ट्रंप के शांति प्रयासों और पीएम नेतन्याहू के मजबूत संकल्प की श्रद्धांजलि है। हम क्षेत्र में शांति लाने के ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।

    Twitter Post

    738 दिन बाद आजादी

    लंबे इंतजार के बाद हमास ने 738 दिन की कैद के बाद 20 इजरायली बंधकों को रिहा किया। रिहाई दो चरणों में हुई- पहले चरण में 7 और दूसरे में 13 बंधकों को छोड़ा गया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने रिहा बंधकों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उन्हें सैनिकों से मिलते और भावुक पल बिताते देखा गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts