IPL Auction 2022 :10 मार्की खिलाड़ियों की लगी बोली, श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। नीलामी के दौरान एक बड़ी घटना हुई। नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। जिसके चलते फिलहाल नीलामी रोक दी गई है और लंच ब्रेक ले लिया गया है। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है।
[caption id="attachment_19271" align="aligncenter" width="674"]
ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए[/caption]
शिखर धवन[/caption]
पैट कमिंस[/caption]
श्रेयस अय्यर[/caption]
बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक[/caption]
शिमरोन हेटमायर[/caption]
ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए[/caption]
श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने
इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों की बोली लग रही है। श्रेयस अय्यर, अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। वहीं नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को हुआ है, उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।मार्की खिलाड़ियों पर लगी बोली
पहले दिन के पहले राउंड में कुल 10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी। इस दौरान श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा कीमत मिली। रविचंद्रन अश्विन सबसे कम पांच करोड़ रुपये में बिके। वहीं डेविड वार्नर और पैट कमिंस को भारी नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_19266" align="aligncenter" width="900"]
शिखर धवन[/caption]
शिखर धवन को पंजाब ने खरीदा
शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी। पिछले ऑक्शन में वह 5 करोड़ 20 लाख रुपए में बिके थे, उन्हें दिल्ली ने खरीदा था।अश्विन को राजस्थान ने खरीदा
अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी। पिछली बार उन्हें दिल्ली ने पंजाब से ट्रेड किया था। दिल्ली में उनकी सैलरी 7.60 करोड़ रुपए थी। [caption id="attachment_19269" align="aligncenter" width="900"]
पैट कमिंस[/caption]
पैट कमिंस को कोलकाता ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 7.25 करोड़ रुपए में केकेआर ने खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी। पिछली बार भी उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।रबाडा को पंजाब ने खरीदा
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उन्हें पिछली बार 4.20 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी।बोल्ट को राजस्थान ने खरीदा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपए में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी। पिछली बार बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपए में खरीदा था। [caption id="attachment_19267" align="aligncenter" width="700"]
श्रेयस अय्यर[/caption]
श्रेयस को कोलकाता ने खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह अब तक नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता को एक कप्तान की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गया। पिछली बार दिल्ली ने उन्हें सात करोड़ रुपए में खरीदा था।शमी को गुजरात ने खरीदा
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वह गुजरात द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं। पिछली बार उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था।फाफ डुप्लेसिस को बेंगलुरु ने खरीदा
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा था। [caption id="attachment_19268" align="aligncenter" width="900"]
बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक[/caption]
डिकॉक को लखनऊ ने खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह इस ऑक्शन में लखनऊ द्वारा खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं। पिछली बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपए में खरीदा था।वार्नर को दिल्ली ने खरीदा
डेविड वार्नर ने 6.25 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। पिछली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।बल्लेबाजों पर लगी बोली
मनीष पांडे को लखनऊ ने खरीदा
भारत के मनीष पांडे को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्हें पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा था। [caption id="attachment_19270" align="aligncenter" width="900"]
शिमरोन हेटमायर[/caption]



















