Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2022 Mega Auction : चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, 590 खिलाड़ी; 10 टीमें निकालेंगी पर्स से पैसा

IPL 2022 Mega Auction : चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, 590 खिलाड़ी; 10 टीमें निकालेंगी पर्स से पैसा
आज से IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आगाज हो रहा है। चार साल बाद मेगा ऑक्शन की वापसी हो रही है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था। उस समय 8 टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा होंगी। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

कौनसी दो नई टीमें जुड़ी?

इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीमें जुड़ी हैं। 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 217 स्लॉट खाली हैं। ऑक्शन में कितने भी भारतीय खिलाड़ी बिक सकते हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 स्लॉट खाली हैं।

2018 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था?

2018 में 182 स्लॉट के लिए 13 देशों के 578 खिलाड़ियों को चुनने के लिए 8 टीमों ने बोली लगाई थी। 578 खिलाड़ियों में से केवल 169 खिलाड़ी ही बिके थे। उनमें 113 भारतीय और 56 विदेशी खिलाड़ी थे। उस दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें राजस्थान ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

15 देशों के 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए

इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 15 देशों के 590 खिलाड़ियों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी से ठीक एक दिन पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 10 खिलाड़ियों के नाम भी जोड़े गए। बता दें कि, इस बार 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस तरह 600 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। 345 खिलाड़ियों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं (अनकैप्ड) हैं। वहीं 07 खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा।

किस देश के कितने खिलाड़ी हैं?

देश ऑक्शन में कितने खिलाड़ी
भारत 377
ऑस्ट्रेलिया 50
वेस्टइंडीज 34
न्यूजीलैंड 24
इंग्लैंड 24
आयरलैंड 5
बांग्लादेश 5
दक्षिण अफ्रीका 33
श्रीलंका 23
अफगानिस्तान 17
जिम्बाब्वे 1
नामीबिया 3
स्कॉटलैंड 2
नेपाल 1
यूएसए 1

किस टीम में कितने स्लॉट खाली?

फ्रेंचाइजी स्लॉट खाली विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते
चेन्नई 21 07
दिल्ली 21 07
कोलकाता 21 06
लखनऊ 22 07
मुंबई 21 07
पंजाब 23 08
राजस्थान 22 07
बैंगलोर 22 07
हैदराबाद 22 07
अहमदाबाद 22 07

सभी टीमों के बकाया पर्स

फ्रेंचाइजी पर्स में कितनी रकम बची (करोड़ रुपए)
पंजाब किंग्स 72
सनराइजर्स हैदराबाद 68
कोलकाता नाइट राइडर्स 48
राजस्थान रॉयल्स 62
मुंबई इंडियंस 48
चेन्नई सुपर किंग्स 48
लखनऊ सुपर जाएंट्स 59
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 57
दिल्ली कैपिटल्स 47.5
गुजरात टाइटंस 52

33 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।

किस टीम ने किन खिलाड़ियों को कितने में किया रिटेन

  • मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (08 करोड़), कीरोन पोलार्ड (06 करोड़)।
  • चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (08 करोड़), ऋतुराज (06 करोड़ करोड़)।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली (15 करोड़) , ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (07 करोड़)।
  • दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (09 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिज नोर्त्जे (6.5 करोड़)।
  • राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (04 करोड़)।
  • पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (04 करोड़)।
  • कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल (12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (08 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (08 करोड़), सुनील नारायण (06 करोड़)।
  • सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन (14 करोड़), उमरान मलिक (04 करोड़), अब्दुल समद (04 करोड़)।
  • गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (08 करोड़)।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (04 करोड़)।
ये भी पढ़ें- भारत में होगा IPL 2022: मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले, दर्शकों की नहीं होगी एंट्री
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts