Peoples Update Special :मप्र में 18 प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र और बनाने की तैयारी में निवेशक, अधिकांश पार्क इंदौर, देवास में

मप्र में निजी औद्योगिक क्षेत्र की डिमांड बढ़ रही है। अब तक 12 पार्क विकसित किए जा चुके हैं। इनमें कई जगह उद्योग भी लगाए जा चुके हैं। यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के लिए प्लॉट उपलब्ध कराए जाते हैं।
मप्र में 18 प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र और बनाने की तैयारी में निवेशक, अधिकांश पार्क इंदौर, देवास में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अशोक गौतम, भोपाल। प्रदेश में निजी औद्योगिक क्षेत्र की डिमांड बढ़ रही है। तीन वर्ष पहले पांच निजी औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए थे, लेकिन डिमांड के चलते अब इनकी संख्या 30 हो गई है। इसमें 12 औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से विकसित हो गए हैं और इनमें कई जगह उद्योग भी लगाए जा चुके हैं। इन क्षेत्रों में उद्योगपति और अन्य निवेशक प्लॉट खरीदकर इकाइयां लगा रहे हैं साथ ही निवेशक किसानों के साथ संयुक्त अनुबंध कर अलग से औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित कर रहे हैं जिसे बाद में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के लिए प्लॉट उपलब्ध कराते हैं।

    इस तरह के उद्योगों के लिए 18 क्लस्टर

    प्रदेश में इस तरह के उद्योगों के लिए 18 क्लस्टर बनाए गए हैं। इसमें ज्यादातर क्लस्टर इंदौर, देवास जिले में हैं। यहां 20 से 25 क्लस्टर इंदौर क्षेत्र में हैं। इसकी मुख्य वजह है कि यहां सरकारी औद्योगिक क्षेत्र फुल हो चुके हैं, उद्योगों के लिए यहां भूखंड मिल नहीं रहे हैं। इसके चलते निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का रुझान बढ़ा है। पीथमपुर क्षेत्र में बड़े उद्योग लगाने के लिए एमपीआईडीसी भी इसी तर्ज पर काम कर रही है। भूमि अधिग्रहण के अलावा किसानों के साथ अनुबंध  करके उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। 

    उद्योग विभाग कराता है विकास कार्य

    निजी औद्योगिक क्लस्टर बनाने के बाद इस क्षेत्र का विकास उद्योग विभाग करता है। यहां सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उद्योग विभाग उपलब्ध कराता है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में अगर सरकार भी भूमि है तो इसे भी सरकार उस क्लस्टर को आवंटित करती है, जिससे उस क्षेत्र को विस्तार दिया जा सके।

    यह हैं बड़े औद्योगिक क्षेत्र 

    • फेयर-डील एक्सपोर्टर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी टेक्सटाइल क्लस्टर - 23.02 हेक्टेयर
    • एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर (खाद प्रसंस्करण क्लस्टर ) ग्राम सोनगुराडिया खुडेली इंदौर
    • एसडी टेली मीडिया प्राइवेट लिमिटेड बहु उत्पाद क्लस्टर लिमिटेड असरावद बुजुर्ग इंदौर- 13.554 हेक्टेयर
    • सिवाय इंडस्ट्रियल पार्क (मैस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) बहु उत्पाद लिमिटेड इंदौर- 9.75 हेक्टेयर
    • मालवा वनस्पति एवं केमिकल लिमिटेड भागीरथपुर इंदौर- 9.58 हेक्टेयर
    • जेजे इंडस्ट्रियल पार्क बहु उत्पाद क्लस्टर ग्राम असरावद बुजुर्ग इंदौर -9.87 हेक्टेयर
    • केतकर लॉजिस्टिक पार्क बहु उत्पादन क्लस्टर ग्राम काजी पलासिया जिला इंदौर - 8.681 हे.
    • सिद्धांचल इंफ्रास्टेक्चर प्राइवेट लिमिटेड बहु उत्पाद क्लस्टर सिंधीबरोड खुडौल इंदौर- 8.465 हेक्टेयर

    सांवेर में प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र फुल

    इंदौर के आसपास के औद्योगिक सरकारी क्षेत्र पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। निजी औद्योगिक क्षेत्र सांवेर में दो वर्ष पहले प्लॉट खरीद कर टेक्सटाइल का उद्योग लगाया। अब यह क्षेत्र दो साल के अंदर पूरी तरह से भर चुका है।        

    प्रशांत हिरवानी, उद्योग  संचालक, इंदौर

    गति देने समस्याएं दूर करना होगा

    निजी औद्योगिक क्षेत्र के उन्नयन हेतु  प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना प्रारंभ किए जाने से बड़े शहरों के नजदीक निजी औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रारंभ हुआ है। इसे और गति देने और विसंगतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह मांग है की बैठक कर समस्याओं को जानना चाहिए।

    योगेश मेहता,अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मप्र

    सरकार करा रही विकास कार्य

    प्रदेश में इंदौर, भोपाल, सतना, देवास सहित कई जिलों में निजी औद्योगिक क्लस्टर बनाए गए हैं। 12 निजी औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से विकसित हो गए हैं। इन औद्योगिक क्लस्टरों में उद्योग तेजी से लगाए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में विकास कार्य सरकार के माध्यम से किया जाता है।

    दिलीप कुमार, आयुक्त, एमएसएमई विभाग

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts