Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्लेशियर टूटा या झील फटी? नेपाल बाढ़ की शुरुआत वाली जगह का खौफनाक वीडियो वायरल

नेपाल में भीषण बाढ़ से करीब 162 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। अब हेलीकॉप्टर से सामने आए वीडियो में उस इलाके की तस्वीरें दिखी हैं, जहां से बाढ़ का पानी आने की बात कही जा रही है। जानें ग्लेशियर, पहाड़ी झील और भोटेकोशी नदी के बीच क्या कनेक्शन बताया गया है और तबाही कैसे बढ़ी।
ग्लेशियर टूटा या झील फटी? नेपाल बाढ़ की शुरुआत वाली जगह का खौफनाक वीडियो वायरल
नेपाल में भीषण बाढ़ से करीब 162 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज पानी के बहाव ने कई इलाकों में घरों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया है। अब तक करीब 162 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ का सबसे ज्यादा असर भोटेकोशी नदी के आसपास के रसुवा और नुवाकोट जिलों में देखने को मिला। बाढ़ का पानी इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

आखिर कहां से आया इतना पानी?

बाढ़ के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पानी अचानक कहां से आया? इसी सवाल के बीच एक हेलीकॉप्टर से इलाके का एरियल वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर उस ऊंचाई वाले इलाके तक पहुंचा, जहां से बाढ़ के पानी के आने की बात कही जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तिब्बत के ऊंचाई वाले क्षेत्र में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने और बर्फ खिसकने से बड़ी मात्रा में पानी नीचे की तरफ आया। यही पानी आगे बढ़ते हुए भोटेकोशी नदी में पहुंचा और देखते ही देखते इसका बहाव बेहद खतरनाक हो गया।

X Post

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चट्टानें और उनके बीच तेजी से बहता पानी दिखाई दे रहा है। कुछ हिस्सों में बर्फ के नीचे बनी सुरंग जैसी संरचना भी नजर आती है। वीडियो में दावा किया गया है कि बर्फ के नीचे से बहता पानी करीब तीन मील दूर एक झील तक पहुंचता है। जब झील में पानी का दबाव बढ़ता है तो बर्फ की परत ऊपर उठने लगती है और पानी तेजी से पहाड़ों से नीचे की ओर बहने लगता है। बताया गया है कि करीब 36 घंटे के भीतर झील का पानी काफी तेजी से बाहर निकल सकता है। इस दौरान पानी अपने साथ ग्लेशियर और बर्फ के बड़े टुकड़े भी बहाकर नीचे ले जाता है। आगे यही पानी भोटेकोशी नदी में पहुंचकर बाढ़ का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें: नेपाल की तबाही के पीछे चीन का हाथ? ‘समय पर चेतावनी नहीं दी’ वाले आरोप पर बीजिंग का पलटवार!

सोशल मीडिया पर वीडियो ने खींचा ध्यान

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसी तस्वीरों से यह समझने में मदद मिलती है कि पहाड़ों से अचानक आने वाला पानी कितनी तेजी से नीचे के इलाकों में तबाही मचा सकता है। कुछ लोगों ने ऊंचाई वाले इलाकों में बनी झीलों और ग्लेशियरों की लगातार निगरानी करने की जरूरत बताई है, ताकि खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके।

जलवायु परिवर्तन को लेकर भी उठे सवाल

वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने इस घटना को जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से भी जोड़कर देखा। उनका कहना है कि तापमान बढ़ने से हिमालयी ग्लेशियरों पर असर पड़ रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, बाढ़ की पूरी वजह और ग्लेशियर से जुड़े घटनाक्रम की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए विस्तृत जांच जरूरी है। फिलहाल सामने आया वीडियो नेपाल में हुई इस बड़ी तबाही के संभावित कारणों को समझने में एक अहम सुराग जरूर दे रहा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts