Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूसरे धर्म में न प्यार करूंगी, न शादी… मेरे लिए ये मुमकिन नहीं- बोली टीवी एक्ट्रेस रीम शेख

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने इंटरफेथ रिलेशनशिप और शादी को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वह बेहद धार्मिक हैं और दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रिश्ता निभा पाना उनके लिए संभव नहीं। पॉडकास्ट में दिए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।
 मेरे लिए ये मुमकिन नहीं- बोली टीवी एक्ट्रेस रीम शेख

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने रिलेशनशिप और शादी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रीम ने कहा कि वह न तो किसी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार कर पाएंगी और न ही उससे शादी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पीछे उनकी निजी सोच और धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

'मैं बहुत धार्मिक हूं, ये मुझसे नहीं हो पाएगा'

रीम शेख हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में नजर आईं। यहां उनसे इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने बिना हिचक अपनी बात रखी। रीम ने कहा कि ये हर इंसान पर डिपेंड करता है, लेकिन मैं बहुत धार्मिक हूं। मैं पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं, तो मैं ये नहीं कर पाऊंगी। मैं उस इंसान के साथ नहीं रह सकती जो मेरे धर्म को फॉलो न करता हो।

रमजान, रोजा और इबादत का जिक्र

बातचीत के दौरान रीम ने अपनी धार्मिक दिनचर्या के बारे में भी  बताया। उन्होंने कहा कि जब रमजान आता है तो मैं रोजे रखती हूं। हाल ही में मैंने सभी रोजे रखने शुरू किए हैं। मेरी लाइफ में जब भी कुछ गलत होता है, तो मैं सबसे पहले खुदा के पास जाती हूं और दुआ करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी यही आस्था उन्हें ऐसे रिश्ते से दूर रखती है, जहां सामने वाला उनके धर्म को न मानता हो। मैं उस इंसान के साथ जिंदगी नहीं बिता पाऊंगी जो सेम फेथ का न हो… ये मुझसे नहीं हो पाएगा। मुझे इसके लिए गालियां भी पड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: AI ने माधुरी दीक्षित को दिया ग्लोबल अवतार : रूस से नेपाल तक हर लुक पर फिदा हुआ इंटरनेट

परिवार में रही इंटरफेथ मैरिज, फिर भी अलग सोच

दिलचस्प बात यह है कि रीम शेख का अपना परिवार इंटरफेथ बैकग्राउंड से आता है। उनकी मां हिंदू हैं और पिता मुस्लिम। उनके घर में पूजा और नमाज दोनों होती थीं। इसके बावजूद रीम की अपनी सोच अलग है। वह मानती हैं कि हर व्यक्ति अपने अनुभव और विश्वास के आधार पर फैसले लेता है। 

बचपन के अनुभवों ने बदली सोच

रीम शेख ने एक अन्य पॉडकास्ट में अपने बचपन को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है और घर में अक्सर झगड़े होते थे। उनके कहा कि मैंने अपने घर में इतनी लड़ाई और हिंसा देखी कि मेरे अंदर डर और गुस्सा दोनों बैठ गया था।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रीम शेख के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनकी ईमानदारी और स्पष्टता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस मुद्दे पर अलग राय रखते नजर आ रहे हैं।

Breaking News

करियर में लगातार एक्टिव हैं रीम

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रीम शेख पिछले कुछ समय से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। वह हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' शो में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हुए हैं। फिलहाल उनके नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस को उनके अगले कदम का इंतजार है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts