Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाते थे गाड़ियां:तीन आरोपी गिरफ्तार, राजगढ़ ले जाकर बेचते थे वाहन

भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाते थे गाड़ियां:तीन आरोपी गिरफ्तार, राजगढ़ ले जाकर बेचते थे वाहन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर।
    संयोगितागंज पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जो शहर के नवलखा क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजार को अपना निशाना बनाते थे।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी हाट बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर मौके की तलाश में रहते थे और जैसे ही उन्हें मौका मिलता, खड़ी गाड़ियों को चुराकर फरार हो जाते थे।

    एक गिरफ्तारी से खुला पूरा नेटवर्क
    हाल ही में पुलिस ने हाट बाजार से एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    राजगढ़ में बेचते थे चोरी के वाहन
    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की गई गाड़ियों को वे राजगढ़ ले जाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। गिरोह में अनवर, विशाल और जीवन शामिल हैं, जो लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

    अन्य वारदातों की तलाश में पुलिस
    पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं और गाड़ियों के खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला हुआ है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts