कमरे में बंद महिला का वीडियो वायरल, मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची तो निकला पारिवारिक विवाद

Follow on Google News
कमरे में बंद महिला का वीडियो वायरल, मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची तो निकला पारिवारिक विवाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इलाके में रविवार सुबह एक महिला का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला यह दावा करती नजर आई कि वह अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद है और बाहर उसके ससुराल वाले उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाला।

    पुलिस पहुंची तो मिला अलग ही सच

    मौके पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने पहले महिला से बातचीत कर कमरा खुलवाया। हालांकि जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, तो वीडियो में किया गया दावा झूठा निकला। पता चला कि महिला ने खुद को अंदर से कमरे में बंद किया था, बाहर कोई मौजूद नहीं था। कमरा बाहर से बंद नहीं था और न ही किसी प्रकार की मारपीट की पुष्टि हुई।

    Twitter Post

    पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

    लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। महिला ने गाजियाबाद में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था, वहीं इंदौर के लसूड़िया थाने में भी महिला पर एक मामला दर्ज है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला काफी समय से गाजियाबाद में रह रही थी, लेकिन हाल ही में बिना सूचना इंदौर पहुंची और वहां वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

    काउंसलिंग जारी, पुलिस कर रही समझाइश

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके पति दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिशें जारी हैं। काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि वीडियो वायरल करने के पीछे महिला का उद्देश्य क्या था।

    पारिवारिक विवाद से जुड़ा है मामला

    वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने महिला से संपर्क किया और लसूडिया पुलिस थाना की महिला टीआई को उसके घर भेजा। महिला ने वीडियो में जो आरोप लगाए थे, जांच में वे सही नहीं पाए गए। उसने खुद को अंदर से कमरे में बंद किया था। मामला पति-पत्नी के विवाद का है, दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts