Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में दहशत का शिकार बनी नाबालिग- आरोपी की धमकियों से परेशान होकर एसिड पी-लिया

इंदौर में दहशत का शिकार बनी नाबालिग- आरोपी की धमकियों से परेशान होकर एसिड पी-लिया
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग पीड़िता आरोपी की लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गई। पीड़िता ने घर में रखा एसिड पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

    आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी राम सोलंकी (निवासी नरवल) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फरियादी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से बौखलाए आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार पर लगातार केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

    खुलेआम दी जान से मारने की धमकी
    परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को कई बार खुलेआम धमकी दी कि यदि उसने शिकायत वापस नहीं ली तो उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। लगातार मिल रही इन धमकियों से नाबालिग बुरी तरह डर और तनाव में आ गई थी।

    डर के साए में उठाया खौफनाक कदम
    घटना 19 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे की है। पीड़िता अचानक बाथरूम में उल्टियां करने लगी, जिसे देख उसकी मां घबरा गई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने रोते हुए बताया कि वह आरोपी की धमकियों से बेहद डरी हुई है और इसी भय के कारण उसने घर में रखा एसिड पी लिया।

    परिजनों की सूझबूझ से बची जान
    घटना के बाद परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचा ली। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
    बाणगंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राम सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts