इंदौर में ‘मैरिज ब्यूरो’ की आड़ में ड्रग्स का खेल: महिला तस्कर सहित तीन गिरफ्तार

मैरिज ब्यूरो की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का काला धंधा, पुलिस की बैक ट्रैकिंग से अंतरराज्यीय नेटवर्क बेनकाब; महिला तस्कर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स बरामद
Follow on Google News
महिला तस्कर सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर के खजराना इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक चौंकाने वाले अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड एक महिला निकली, जो “मैरिज ब्यूरो” की आड़ में एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने महिला तस्कर फिरदौस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि महिला व्यापारियों और सभ्रांत परिवारों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग तक करती थी।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी केस में आरोपी को राहत नहीं: हाईकोर्ट ने की बेल खारिज, आयकर विभाग को जांच के आदेश

कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने गीतानगर निवासी अमान शेख को 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा। वह स्कीम-134 क्षेत्र में सप्लाई के लिए पहुंचा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने बैक ट्रैकिंग कर नेटवर्क की परतें उधेड़ीं और पटेल नगर क्षेत्र में दबिश देकर फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बुर्के की आड़ में ड्रग्स के पाउच लेकर शहर में सप्लाई करती थी, जिससे उस पर शक न हो। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जुड़े सप्लायर नारायण चौहान को भी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। इस तरह एक संगठित गिरोह का पूरा नेटवर्क सामने आ गया, जो राज्य की सीमाओं को पार कर नशे का कारोबार चला रहा था।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं और जल्दी अमीर बनने की लालसा में इस काले धंधे में उतर गए। बेहद कम पढ़ी-लिखी फिरदौस ने मैरिज ब्यूरो का मुखौटा बनाकर ड्रग्स तस्करी और ब्लैकमेलिंग का जाल फैलाया हुआ था। उसके खिलाफ पहले भी ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें: इंदौर पुलिस लाइन में सनसनी: ट्रैफिक जवान ने लगाई फांसी-मौत

फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल कनेक्शन की गहन जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शहर में नशे का कारोबार कितनी चालाकी और नए तरीकों से फैलाया जा रहा है,

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts