इंदौर पुलिस लाइन में सनसनी: ट्रैफिक जवान ने लगाई फांसी-मौत

इंदौर पुलिस लाइन में तैनात ट्रैफिक जवान अंकित जाट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, वहीं पारिवारिक व ड्यूटी से जुड़े तनाव के एंगल भी खंगाले जा रहे हैं।
 ट्रैफिक जवान ने लगाई फांसी-मौत

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। ट्रैफिक विभाग में पदस्थ 28 वर्षीय जवान अंकित जाट ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देर रात उस वक्त सामने आई, जब साथी कर्मचारियों को संदेह हुआ और दरवाजा खोलने पर अंदर का मंजर देख सब सन्न रह गए।

 

ये भी पढ़ें: इंदौर किडनैपिंग कांड का खौफनाक सच: डेढ़ लाख के कर्ज ने बनाया दरिंदा

मूल रूप से मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अंकित जाट इंदौर में पुलिस लाइन के क्वार्टर में रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक रहस्य बनी हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कमरे की स्थिति, मौके से मिले साक्ष्य और परिस्थितियां अब जांच का हिस्सा हैं। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। चाहे वह व्यक्तिगत तनाव हो, पारिवारिक कारण हों या ड्यूटी से जुड़ा दबाव।

यह भी देखें: MP News: 2 साल तक मासूम पर जुल्म, फिर हाईवे पर छोड़ भागे पति-पत्नी, श्योपुर केस की सच्चाई जानकर रह जाएंगे सन्न

सूत्रों का कहना है कि जवान पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले जवान खुद किस तरह के दबाव में जी रहे हैं।  

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts