Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : गश्त के समय पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 30 से अधिक बदमाश गिरफ्तार, ड्रग्स पैडलर भी दबोचे

इंदौर : गश्त के समय पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 30 से अधिक बदमाश गिरफ्तार, ड्रग्स पैडलर भी दबोचे
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। थाना प्रभारी और एसीपी खुद देर रात सड़कों पर उतरे और इलाके में काम्बिंग गश्त (सघन तलाशी अभियान) चलाया। इस दौरान 30 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ड्रग्स पैडलर और फरार बदमाश भी शामिल हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी और एसीपी देर रात पहुंचे सड़कों पर

शनिवार-रविवार को इंदौर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। बीते शनिवार रात को भी आजाद नगर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और एसीपी खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने इलाके में गश्त कर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी और संदिग्धों की धरपकड़ की।

30 से अधिक बदमाश गिरफ्तार, कई फरार अपराधी पुलिस की पकड़ में

थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाकर 30 से अधिक बदमाशों को पकड़ा है। इनमें आदतन अपराधी, फरार आरोपी और ड्रग्स पैडलर शामिल हैं। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इन सभी पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने दी जानकारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर, राजेश दंडोतिया ने बताया कि आजाद नगर एसीपी और पुलिसकर्मियों ने इलाके में सघन गश्त कर प्रभावी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कई ऐसे हैं जो लंबे समय से फरार थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस के इस अभियान से आम लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। ये भी पढ़ें- इंदौर : बीच सड़क पर युवती ने युवक की पिटाई की, पहले लिव-इन में रह चुके हैं दोनों, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने का आरोप
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts