इंदौर में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: 23 साल की युवती ने घर में फांसी लगाई, प्रेमी पर आरोप

Follow on Google News
 23 साल की युवती ने घर में फांसी लगाई, प्रेमी पर आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय रिया शर्मा ने मंगलवार शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।पुलिस के अनुसार, रिया तीन दिन पहले अपने प्रेमी विजय कौशल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। 

    खुद को बंद कर फांसी लगा ली

    मंगलवार दोपहर उसके पिता संजू शर्मा को दोनों एमआर-10 क्षेत्र में मिले। परिजनों ने समझाइश देकर दोनों को घर वापस लाया था।घर लौटने के बाद सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था। रिया नहाने के बाद हॉल में अपनी मां के साथ बैठी रही और खाने से मना कर दिया। शाम को जैसे ही पिता दूध लेने बाहर गए, रिया ने घर के पिछले कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और फांसी लगा ली। उस समय मां और प्रेमी विजय घर के हॉल में ही मौजूद थे, जबकि भाई पिता के गैरेज पर था।

    चार साल से प्रेम संबंध 

    परिवार के अनुसार, रिया और विजय के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। विजय लगातार शादी की बात टालता रहा। इसी बीच परिवार ने रिया के लिए बेंगलुरु में रिश्ता देखा, लेकिन विजय ने इसका विरोध किया और बात आगे नहीं बढ़ने दी।

    स्थायी काम नहीं करता 

    परिजनों ने आरोप लगाया कि विजय कोई स्थायी काम नहीं करता था और लंबे समय से रिया को शादी के नाम पर टालता आ रहा था। इसी कारण रिया मानसिक दबाव में थी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान रिया ने पहले अपने हाथ की नस भी काट ली थी और बाद में विजय के साथ उसके घर चली गई थी, लेकिन वहां भी विवाद के बाद लौट आई थी। अब रिया की मौत के बाद परिजनों ने विजय और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाणगंगा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts