इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : सरपंच का पति 95 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, तालाब की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में मांगी थी घूस

Follow on Google News
इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : सरपंच का पति 95 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, तालाब की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में मांगी थी घूस
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक गांव की सरपंच के पति को 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सरपंच पति ने व्यास खेड़ी के तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को 95,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया।

तालाब की मिट्टी के बदले मांगी थी घूस

लोकायुक्त डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि आवेदक संजय तिवारी विजय नगर इंदौर निवासी ने शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि व्यास खेड़ी गांव की सरपंच सुंदरबाई के पति राहुल रावत (28) से अपनी कृषि भूमि को समतल करने के लिए व्यास खेड़ी के तालाब की खुदाई से निकली मिट्टी को उनके खेत में ले जाने की अनुमति ग्राम पंचायत से मांगी थी। लेकिन, सरपंच पति द्वारा तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में 1,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। बाद में सौदा 95 हजार पर तय हुआ। जिसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में कर दी।

लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी सरपंच पति राहुल रावत को कनाड़िया रोड के एक अस्पताल के बाहर जाल बिछाकर 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। आरोपी सरपंच के पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें- नरसिंहपुर में लोकायुक्त कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर पकड़ाया, इस काम के बदले मांगे थे किसान से रुपए मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts