इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर अग्निकांड : अंतिम सफर पर एक साथ गए पति-पत्नी, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार देर रात आग से भीषण हादसा हुआ। आग लगने से अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बिल्डिंग किराए से रह रहे दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को घर लाया गया। जहां से दोनों की एक साथ शव यात्रा निकाली गई।

पुलिस के मुताबिक, मृत दंपती ईश्वर सिंह, नीतू सिंह सिसौदिया और गौरव की मौत दम घुटने से हुई है। जबकि आकांक्षा आशीष और दो अन्य पूरी तरह से जल चुके हैं। सभी का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में भीषण अग्निकांड: देर रात दो मंजिला इमारत में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले; 8 की हालत गंभीर

मंत्री तुलसी सिलावट ने घायलों से मुलाकात की।
मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

स्वर्ण बाग कॉलोनी में आग हादसे में 9 घायल हो गए। घायलों से मिलने मंत्री तुलसी सिलावट एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कलेक्टर मनीष सिंह
कलेक्टर मनीष सिंह घटना में घायल लोगों से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे।

बिल्डिंग वैध है या अवैध जांच होगी : कलेक्टर

इधर, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि मृतकों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। बिल्डिंग वैध है या अवैध इसके साथ ही इसके निर्माण की होगी जांच। इस मामले में प्रशासन और पुलिस की रिपोर्ट भी ली जाएगी। घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा। एमवाय अस्पताल में फिलहाल 3 घायलों को भर्ती किया गया है। दो घायल नागदा चले गए हैं। उन्हें वापस बुलाया जा रहा है।


सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए लिख- मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बाइक से फैली आग

प्रारंभिक जांच में पार्किंग में खड़ी बाइक में आग लगने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि आग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। देर रात यहां 3.30 बजे बिल्डिंग के निचले हिस्से में भयानक आग लग गई। जिसमें नीचे पार्किंग में खड़ी 13 टू व्हीलगर ओर एक कार जलकर खाक हो गई। यहां से आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई। बिल्डिंग में रह रहे लोगों को नीचे उतरने का मौका नहीं मिला।

इनकी हुई मौत

हादसे में जिनकी मौत हुई उनमें ईश्वर सिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38) और आकांक्षा अग्रवाल (25) शामिल हैं। तीन अन्य की मौत हुई है। जिनकी पहचान नही हो पाई है।

हादसे में ये हुए घायल

फिरोज, मुनीरा, विशाल प्रजाप्रति, अरशद, सोनाली पंवार और अन्य लोग घायल हुए है। हादसे के बाद से बिल्डिंग का मालिक फरार है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button