Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, बिजनेस पार्टनर ने बेटे के सामने उतारा पिता को मौत के घाट

इंदौर में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, बिजनेस पार्टनर ने बेटे के सामने उतारा पिता को मौत के घाट
मृतक चिराग जैन।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पुरानी व्यावसायिक रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही पूर्व बिजनेस पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात और भी भयावह इसलिए हो गई, क्योंकि यह हमला मृतक के मासूम बेटे के सामने किया गया। बेटे ने अपनी आंखों से पिता को खून से लथपथ होते देखा और तुरंत मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    मासूम बेटे के सामने ताबड़तोड़ हमला

    जानकारी के मुताबिक मृतक चिराग जैन (37) निवासी बिचौली मर्दाना स्थित विला नाइट सी-1 में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उसका पूर्व पार्टनर विवेक जैन घर पहुंचा। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। अचानक विवेक ने चिराग पर घरेलू चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गले, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर हमले से चिराग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

    इस दौरान घर पर मौजूद चिराग का बेटा चीख उठा और अपनी मां को फोन कर बोला- “विवेक अंकल ने पापा को चाकू मार दिया।” यह सुनते ही पत्नी तुरंत घर लौटी और पति को खून से सना हुआ पाया।

    अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

    परिजनों की मदद से चिराग को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    हत्या के बाद से आरोपी फरार

    एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी बीते 8 साल से बिज़नेस में साथ थे, लेकिन हाल ही में दोनों में विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते विवेक जैन (निवासी रामावतार नगर, तिलक नगर) ने यह हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है।

    (रिपोर्ट - हेमंत नागले)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts