PlayBreaking News

Paris Olympic 2024 : देश का मान बढ़ाकर लौटे हॉकी स्टार विवेक सागर, फैंस ने भोपाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Follow on Google News
Paris Olympic 2024 : देश का मान बढ़ाकर लौटे हॉकी स्टार विवेक सागर, फैंस ने भोपाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत
भोपाल। देश के हॉकी स्टार ओलंपिक मेडल विजेता विवेक प्रसाद सागर रविवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी पहुंचे। पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल विजेता डीएसपी विवेक सागर का भोपाल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। राजा भोज एयरपोर्ट पर पुलिस के आला अफसरों ने अपने इस हीरो का वेलकम किया। उनके स्वागत में पूरा एयरपोर्ट ढोल-नगाड़ों से गूंजता रहा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में फैंस और खेल मंत्री विश्वास सांरग भी एयरपोर्ट पहुंचे।  इस दौरान प्रशंसकों ने उनके नाम के नारे भी लगाए।

एमपी पुलिस में डीएसपी हैं विवेक

पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम शनिवार को भारत लौट आई है। टीम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे विवेक सागर प्रसाद रविवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 435  नई दिल्ली से भोपाल पहुंचे। MP पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्य प्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ियों ने डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की। उनका स्वागत और अभिवादन करने एयरपोर्ट पर सभी उपस्थित रहे। विवेक ​​इटारसी से सटे चांदौन गांव के रहने वाले हैं। वे एमपी पुलिस में डीएसपी हैं। पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें इस पद पर सीधी नियुक्ति दी थी।

विवेक लगातार दो पदक जीतने वाले एमपी के पहले खिलाड़ी

पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने चौथा मेडल जीता था। 8 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले  टोक्यो गेम्स में भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। विवेक सागर: टोक्यो में गई भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थे। ऐसे में वे मध्य प्रदेश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें लगातार दो ओलंपिक में मेडल मिले हैं।

दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने लिया संन्यास

हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल की जीत के साथ ही टीम इंडिया के गोलकीपर श्रीजेश ने भी हॉकी को अलविदा कह दिया। बतौर खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में श्रीजेश का ये अंतिम मैच रहा। इसमें जीत के साथ सुनहरी यादें लिए श्रीजेश को टीम के खिलाडि़यों ने भावुक विदाई थी।  टीम के सभी किलाड़ियों ने जहां जीत के बाद इस स्टार गोलकीपर को गोल पोस्ट के ऊपर बिठा दिया, वहीं श्रीजेश ने हाथ जोड़कर सभी देशवासियों और हॉकी फैंस को धन्यवाद किया।

भारतीय हॉकी टीम का 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के इतिहास में अपना 13वां मेडल जीता है। भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज पदक जीत चुका है।

भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट

एथलीट/खेल मेडल इवेंट ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जैवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी पेरिस 2024
नीरज चोपड़ा स‍िल्वर पुरुषों का भाला फेंक (एथलेटिक्स) पेर‍िस 2024
 अमन सहरावत ब्रॉन्ज पुरुष 57 क‍िग्रा कुश्ती पेर‍िस 2024
*** नोट- नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग लिया थावह एक ब्रिटिश मूल के खिलाड़ी थे ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी का पोस्ट, लिखा- ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी… ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से हराकर जीता पदक
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts