PlayBreaking News

India Squad For South Africa Series :वनडे सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी, रोहित-विराट को नहीं मिली जगह

Follow on Google News
वनडे सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी, रोहित-विराट को नहीं मिली जगह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस वनडे सीरीज के लिए भारत की A टीम की घोषणा कर दी है और कप्तान के रूप में तिलक वर्मा को चुना है।

    क्यों बदला गया कप्तान?

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत A टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास थी। लेकिन सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, अभी वे रिकवरी में हैं। पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में वापसी करेंगे। इसी वजह से इस बार तिलक वर्मा को टीम की कमान दी गई है।

    शुभमन गिल कप्तान क्यों नहीं?

    शुभमन गिल इस समय भारत की सीनियर वनडे टीम के कप्तान हैं। फिलहाल वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में व्यस्त हैं। इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसलिए गिल भारत A की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसी कारण तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपी गई।

    रोहित और कोहली को टीम में जगह नहीं

    साउथ अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत A टीम में शामिल नहीं किया गया है। पहले ही उम्मीद थी कि ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और वही हुआ। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें मानव सुधार, निशांत सिंधु, विप्रज निगम और आयुष बडोनी भी शामिल हैं।

    भारत A टीम 13, 16 और 19 नवंबर को राजकोट में तीन वनडे मैच खेलेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। उस सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और एक शतक तथा एक अर्धशतक लगाते हुए मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

    भारत A टीम का स्क्वाड (वनडे सीरीज)

    • तिलक वर्मा (कप्तान)
    • ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)
    • अभिषेक शर्मा
    • ईशान किशन (विकेटकीपर)
    • रियान पराग
    • आयुष बडोनी
    • निशांत सिंधु
    • विपरज निगम
    • अर्शदीप सिंह
    • मानव सुथार
    • हर्षित राणा
    • प्रसिद्ध कृष्णा
    • खलील अहमद
    • प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts