MEA Briefing : भारत-पाक तनाव के बीच आज शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम खुलासे की उम्मीद

MEA Briefing : भारत-पाक तनाव के बीच आज शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम खुलासे की उम्मीद
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच आज शुक्रवार (9 मई) को विदेश मंत्रालय की अहम प्रेस ब्रीफिंग होने जा रही है। यह ब्रीफिंग शाम 5:30 बजे होगी, जिसमें भारत की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रगति और पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के असर की जानकारी दी जाएगी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा कदम

करीब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। यह सैन्य कार्रवाई अब भी जारी है और इसके चलते पाकिस्तान में घबराहट और तनाव का माहौल देखा जा रहा है।

तीन दिन में तीसरी बड़ी प्रेस ब्रीफिंग

बता दें कि विदेश मंत्रालय की ओर से यह तीन दिन में तीसरी बड़ी ब्रीफिंग है। इसमें कल शाम से पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन, मिसाइल और फाइटर प्लेन के हमले पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। बता दें. 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पीओके और पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें इन सभी ठिकानों को तबाह करने के साथ ही तकरीबन 100 आतंकियों के मरने का अंदेशा है।  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts