Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, देश में फिदायीन हमले की कर रहे थे तैयारी, संदिग्ध सामग्री भी बरामद

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, देश में फिदायीन हमले की कर रहे थे तैयारी, संदिग्ध सामग्री भी बरामद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के लिंक पाकिस्तानी आईएसआई (ISI) के संगठन से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी भारत में फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने एक आतंकवादी को साउथ दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे आतंकवादी को मध्यप्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकियों की उम्र 20 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। 

    Twitter Post

     संदिग्ध सामग्री भी हुई बरामद

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आतंकियों के पास से कई संदिग्ध सामग्रियां बरामद हुई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध आतंकी राजधानी दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर, स्पेशल सेल की टीमों ने जाल बिछाया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों आईएसआईएस के मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपनी गतिविधियां चला रहे थे। साथ ही, आत्मघाती हमलें की योजना बना रहे थे।

     फिदयानी हमले की ले रहे थे ट्रेनिंग

    वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आतंकियों के नाम अदनान हैं। एक आतंकी दिल्ली के सादिक नगर से गिरफ्तार हुआ है, जबकि दूसरा भोपाल से पकड़ा गया है। दोनों फिदायीन आतंकी हमले की ट्रेनिंग ले रहे थे।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts