Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋषभ पंत की वापसी... इंडिया-ए के बने कप्तान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ टीम का ऐलान; साई सुदर्शन को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऋषभ पंत की वापसी... इंडिया-ए के बने कप्तान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ टीम का ऐलान; साई सुदर्शन को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी से उबरकर मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम के उपकप्तान साई सुदर्शन रहेंगे। ये दोनों मुकाबले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ग्राउंड में खेले जाएंगे।

    इंडिया-ए टीम का ऐलान

    पहले और दूसरे चार दिवसीय मैचों के लिए अलग-अलग टीम्स चुनी गई हैं, लेकिन कप्तान और उपकप्तान क्रमशः ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ही रहेंगे।

    पहले चार दिवसीय मैच की टीम:

    • ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर)
    • आयुष म्हात्रे
    • एन जगदीसन (विकेटकीपर)
    • साई सुदर्शन (उपकप्तान)
    • देवदत्त पडिक्कल
    • रजत पाटीदार
    • हर्ष दुबे
    • तनुष कोटियन
    • मानव सुथार
    • अंशुल कम्बोज
    • यश ठाकुर
    • आयुष बदोनी
    • सारांश जैन

    दूसरे चार दिवसीय मैच की टीम:

    • ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर)
    • केएल राहुल
    • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
    • साई सुदर्शन (उपकप्तान)
    • देवदत्त पडिक्कल
    • ऋतुराज गायकवाड़
    • हर्ष दुबे
    • तनुष कोटियन
    • मानव सुथार
    • खलील अहमद
    • गुरनूर बराड़
    • अभिमन्यु ईश्वरन
    • प्रसिद्ध कृष्णा
    • मोहम्मद सिराज
    • आकाश दीप

    पंट को कैसे लगी थी चोट

    ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। उन्होंने उस मैच में क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन चोट लगने की वजह से विकेटकीपिंग नहीं कर सके और ओवल टेस्ट से बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज मिस की। अब पंत पूरी तरह से फिट होकर इंडिया-ए टीम के जरिए मैदान में वापसी कर रहे हैं। BCCI ने उन्हें साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले मैच से ही कप्तानी सौंपकर तैयारी में भरोसा जताया है।

    मुकाबलों का शेड्यूल

    पहला चार दिवसीय मैच: 30 अक्टूबर से

    दूसरा चार दिवसीय मैच: 9 नवंबर से

    स्थान: BCCI, बेंगलुरु COE ग्राउंड

    ये दोनों मुकाबले साउथ अफ्रीका की भारत टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास और रणनीति के लिए अहम हैं।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी मैच

    साउथ अफ्रीका का भारत दौरा टेस्ट सीरीज से शुरू होगा।

    टेस्ट सीरीज:

    पहला टेस्ट: 14 नवंबर, कोलकाता, ईडन गार्डन्स

    दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर, गुवाहाटी

    वनडे सीरीज (3 मैच):

    30 नवंबर: रांची

    3 दिसंबर: रायपुर

    6 दिसंबर: विशाखापत्तनम

    T20 सीरीज (5 मैच):

    9 दिसंबर: कटक

    11 दिसंबर: चंडीगढ़

    14 दिसंबर: धर्मशाला

    17 दिसंबर: लखनऊ

    19 दिसंबर: अहमदाबाद

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts