People's Update
Saturday, March 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अंडमान के जंगलों में मिला दुर्लभ मसाला वूडी पेपर, भारत के मसालों में जुड़ा नया नाम
    ताजा खबर
    क्रिकेट

    IND vs SL: श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया, दूसरा मैच जीत सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 208 रनों पर हुई ऑल आउट

    जैफरी वैंडार्से ने 28 रन लिए 6 विकेट
    Publish Date: 4 Aug 2024, 10:27 PM (IST)Updated On: 4 Aug 2024, 10:28 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    स्पोर्ट डेस्क। पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद अब 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय बब्लेलबाज बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं। पहले मैच में लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद टाई होने के बाद लगातार दूसरे मैच में भी भारतीय बैटर बुरी तरह विफल रहे। यही वजह रही की एक समय बेहद आसान दिख रही भारत की जीत को लंकाई गेंदबाज जैफरी वैंडार्से ने अपनी चमत्कारिक बॉलिंग से छीन लिया। 241 रनों के साधारण से लक्ष्य का पीछा करते 13.3 ओवर में भारतीय़ टीम ने बगैर विकेट खोए 97 रन बना लिए थे। इसी समय कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। इसके बाद तो एक के बाद एक विकेटों का पतझड़ लग गया। भारत की टीम श्रीलंका से यह मुकाबला 32 रनों से हार गई।

    बुरी तरह फ्लॉप रहा भारतीय बैटिंग ऑर्डर

    लगातार दूसरे वनडे मैच में भारतीय़ बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय बल्लेबाज किसी कॉलेज टीम की तरह खेलते दिखाई दिए। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा अक्षर पटेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना ढंग से खेलते नजर आए और अपने विकेट विरोधी टीम को दान कर पवेलियन लौट गए। एक समय लंका की टीम द्वारा दिया गया 241 रन का टारगेट बेहद आसान लग रहा था। उम्मीद यही थी कि टीम इंडिया आसानी से 35 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लेगी लेकिन 97 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद विकेटों का लगातार पतन होता रहा और टीम मैच हार गई।

    पहला मैच टाई लेकिन अब लंका को बढ़त

    वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 240 रन बनाए। भारतीय टीम ने 241 के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा की तूफानी पारी की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल करने का प्रयास शुरू किया।  कप्तान रोहित शर्मा ने महज 44 गेंदों पर 66 रनों की आक्रामक पारी खेली जिसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित के आउट होने के बाद दूसरे ओपनर शुमभन गिल भी चलते बने। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। शुभमन के बाद क्रीज पर आए शुभम दुबे चौथी गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हो गए। विराट कोहली 14, श्रेयस अय्यर 7 और केएल राहुल बगैर खाता खेले पवैलियन लौट गए। हालांकि एक छोर से अक्षर पटेल जरूर किला लड़ाते रहे लेकिन बाकी के बल्लाबाजों से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। आखिरकार टीम इंडिया 42.2 ओवर में केवल 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  भारतीय टीम के लिए मैन ऑफ द मैच जैफरी वैंडार्से आज सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए, जिन्होंने 28 रन देकर टॉप ऑर्डर के छह खिलाड़ियों को चलता किया। हालांकि अक्षर पटेल ने मिडिल ऑर्डर में आकर कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनके 44 रन पर ईउट होते ही टीम की हार तय हो गई।

    भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी

    पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली ही गेंद पर श्रीलंका को झटका दे दिया जब ओपनर पदुम निशंका को के एल राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तू चल मैं आया की तर्ज पर लंकाई टीम के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे। टीम पर दबाव का आलम ये था कि कोई भी श्रीलंकाई बैटर खुलकर नहीं खेल सका। मेजबान टीम की तरफ से एक भी फिफ्टी नहीं लगी। अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 40-40 रन बनाए। भारत की तरफ से ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में महज 30 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 कीमती विकेट झटके। हालांकि भारतीय गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने पानी फेर दिय़ा।

    पहला मैच हुआ था टाई

    इससे पहले सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। इस मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 230 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम भी 47 ओवर 5 गेंद पर 230 रन बनाकर आउट हो गई थी। इस तरह ये रोलर-कोस्टर की तरह उचार-चढ़ाव वाला मुकाबला टाई हो गया था। अब भरत को सीरीज बचाने के लिए अंतिम मैच हर हाल में जीतना ही होगा। ये भी पढ़ें : भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला ‘टाई’  

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Nitin Chetan
    By Nitin Chetan

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    अंडमान के जंगलों में मिला दुर्लभ मसाला वूडी पेपर, भारत के मसालों में जुड़ा नया नाम

    Peoples Update Special :अंडमान के जंगलों में मिला दुर्लभ मसाला वूडी पेपर, भारत के मसालों में जुड़ा नया नाम

    ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           

    Peoples Update Special :ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           

    संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    Bollywood:संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    MP News:प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    ‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान:‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    आग लगने पर कंपनी ने नहीं दिया इंश्योरेंस क्लेम...उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    गैस बचाने का नया तरीका!बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    बोली– दूल्हे को 2 घंटे छोड़ दो या कस्टडी में ही करा दो शादी

    मेहंदी लगे हाथों से थाने पहुंची दुल्हन,बोली– दूल्हे को 2 घंटे छोड़ दो या कस्टडी में ही करा दो शादी

    AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस

    AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....