Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs SA :जीत की हैट्रिक पर भारत की नजर, हरमनप्रीत पर फोकस; विशाखापट्टनम में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

3 बजे से विशाखापट्टनम के डॉ. वाएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
जीत की हैट्रिक पर भारत की नजर, हरमनप्रीत पर फोकस; विशाखापट्टनम में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विशाखापट्टनम। महिला विश्व कप 2025 में आज भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा टॉस ढाई बजे होगा। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में दो मुकाबलें खेले हैं जिनमें टीम दोनों मैचों में अजेय रही। 

    पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आने का मौका

    डॉ. वाएस चंद्रशेखर स्टेडियम में खेले जाना वाला आज का मुकाबला इस मेगा इवेंट का 10 मुकाबला है। भारतीय विमेंस टीम ने अपने पिछले दोनों मैचों में जीतकर अजय है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। अगर टीम आज का मैच जीतती है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। 

    भारत के रिकॉर्ड्स हावी

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 33 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। भारत 20 मैचों में जीता जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबलें जीते हैं वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा। दूसरी ओर वन-डे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले गए जिनमें भारत ने 3 मैच अपने नाम किए और दक्षिण अफ्रीका 2 मुकाबलें जीतने में सफल रही। इस लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। बात की जाएं भारत की बल्लेबाजी क्रम की तो नंबर तीन पर बल्लेबाज करने हरलीन देओल बेहतर फॉर्म में है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 65 गेंदों में 46 रन जबकि श्रीलंका के विरूध्द 64 गेंदों का सामने कर 48 रनों की उपयोगी पारियां खेली है। 

    स्पिनर्स का शानदार प्रदर्शन

    वहीं बॉलिंग लाइन अप में टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है। दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 54 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। वहीं पाकिस्तान के विरूध्द 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाएं थे। तेज गेंदबाजी में मध्य प्रदेश के छतरपुर की क्रांति गौड़ इस समय उम्दा फॉर्म में है उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 3 मेडन ओवर फेंके और महज 20 रन खर्च किए। इस दौरान उनका औसत 2 का रहा।

    84 रन बनाते ही इतिहास रचेगी हरमनप्रीत

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर सकती है। दरअसल हरमन आज यदि 84 रन बनाती है तो वह विश्व कप में 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाली न्यूजीलैंज की डैबी हॉकले और  मिताली राज के बाद इस आंकड़े को छूने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन जाएगी। हालांकि हरमनप्रीत के बल्ले से अब तक टूर्नामेंट में कोई खास पारी नहीं निकली है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 19 और श्रीलंका के सामने 21 रन की पारी खेली थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts