IND vs SA : पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को दी पटखनी, 10 विकेट से हराया टेस्ट मैच

चैन्नई। पुरुषों के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दे दी है। महिला टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट मैच में सोमवार को चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की जीत में बल्लेबाज शेफाली वर्मा और गेंदबाज स्नेह राणा का सबसे अहम योगदान रहा।
शेफाली ने पहली पारी में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ते हुए 197 गेंद में 205 रन रन बनाए थे, जबकि पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए स्नेहा राणा ने 77 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे। शेफाली के दोहरे शतक के अलावा स्मृति मंधाना के कीमती 149 रनों की मदद से पहली पारी 6 विकेट पर 603 रन पर घोषित की थी। इसके बाद राणा की शानदार स्पिन गेंदबाजी के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 266 रन पर ऑल आउट हो गई थी।












