Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs SA 1st Test :साउथ अफ्रीका 63 रनों से आगे, जडेजा को 4, कुलदीप के खाते में आई 2 सफलताएं

साउथ अफ्रीका 63 रनों से आगे, जडेजा को 4, कुलदीप के खाते में आई 2 सफलताएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन अफ्रीका भारत के खिलाफ 63 रन से आगे है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को भी खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स किया गया। दूसरे दिन 77 ओवर ही डाले जा सके, जबकि 13 ओवर बच गए।

    वहीं दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 93 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश एक रन पर नाबाद लाैटे। टीम इंडिया की तरफ से लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि चाइनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं।

    पहली पारी में भारत ने बनाएं 189

    शुभमन गिल की अगुवाई में बैटिंग करने उतरी भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 189 रन बनाएं। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से पहले सेशन में रिटायर हर्ट हुए। हालांकि इसके बाद वे बैटिंग करने नहीं उतरे। टीम में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 विकेट और मार्को यानसन ने 3 विकेट जटके। जबकि केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को 1-1 विकेट मिला।

    जडेजा के WTC में 150 विकेट पूरे

    इससे पहले पहली पारी में अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में 5 अफ्रीकी शिकार किए। जिसकी मदद से उन्होंने टेस्ट करियर की 15वीं फाइव-विकेट हॉल पूरी की। दूसरी पारी में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका जडेजा की बॉलिंग के आगे फीकी पड़ गई। उनकी फीरकी के आगे अफ्रीकी टीम ढेर होती गई। जडेजा ने इस दौरान कुल 4 विकेट चटकाएं। इसी के साथ उन्होंने WTC टेस्ट साइकिल में 150 विकेट पूरे किए। साथ ही भारतीय जमीन पर 250 विकेट के आंकड़ा छुआ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts