Asia Cup 2025 :भारत-पाक फाइनल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भोपाल में 1200-1500 तैनात, CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

भारत-पाक फाइनल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भोपाल में 1200-1500 तैनात, CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल को लेकर राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है। यह हाई-वोल्टेज मैच 41 साल बाद हो रहा है और नवरात्रि के चलते भोपाल पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं।

    1200 से 1500 जवानों की तैनाती 

    पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि शहर में करीब 1200 से 1500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे, जिनमें 500 अतिरिक्त जवान शामिल हैं। इसमें RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक कंपनी भी शामिल होगी।वहीं, सभी डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) को संवेदनशील इलाकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। रणनीतिक रूप से 15 जगहों पर स्ट्रेटेजिक रिजर्व भी बनाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    भीड़ इकट्ठा नहीं होगी- पुलिस कमिश्नर

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान किसी भी जगह पर बड़ी भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी। जिन स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मैच का आनंद ले सकें। मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी।

    CCTV कैमरों से होगी निगरानी

    इसके अलावा, पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों पर CCTV  कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। वहीं, पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts