Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

World Cup Final में ग्लैमर का तड़का, किंग खान फैमिली के साथ मैच देखने पहुंचे, दीपिका-रणवीर समेत कई सेलेब्स आए नजर...

World Cup Final में ग्लैमर का तड़का, किंग खान फैमिली के साथ मैच देखने पहुंचे, दीपिका-रणवीर समेत कई सेलेब्स आए नजर...
एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आज फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय के लिए आज सबसे खास दिन है। यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण समय है, जब देश से लेकर विदेश तक की कई मशहूर हस्तियां इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। मैच को देखने और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज और कपल्स पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे कई सेलेब्स

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री से लेकर आमजन तक, सेलेब्स से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन तक सभी स्टेडियम में पहुंचकर चीयर करते नजर आए हैं। इस दौरान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना, बेटे आर्यन खान और पत्नी गौरी खान के साथ मैच देखने पहुंचे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे थे। सचिन तेंदुलकर भी अपनी बेटी सारा के साथ स्टेडियम में नजर आए।

शाहरुख, दीपिका-रणवीर नीली जर्सी में नजर आए

दीपिका-रणवीर टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आए। साथ ही किंग कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी अपने-अपने पति को सपोर्ट करती नजर आईं। इनके अलावा आशा भोसले, आयुष्मान खुराना, शनाया कपूर, अबराम खान भी मौजूद रहे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1726193745966555409[/embed] [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1726195172512579893[/embed] (इनपुट- विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- IND vs AUS : फाइनल मैच में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैदान के अंदर घुसा फिलिस्तीन समर्थक; कोहली को पीछे से पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts