भोपाल में युवती से जबरदस्ती, जबरन गाड़ी में बैठाया, विरोध करने पर दिखाई लोहे की रॉड, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल में युवती से जबरदस्ती, जबरन गाड़ी में बैठाया, विरोध करने पर दिखाई लोहे की रॉड, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जबरन होटल ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि तनिष नामक युवक पीड़िता के साथ पढ़ाई करता था और लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।

पीड़िता ने सुनाई पूरी आपबीती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी तनिष उसे बहाने से बुलाकर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा। जब उसने इनकार किया, तो तनिष ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर उसे डराया। डर के मारे वह गाड़ी में बैठ गई, जिसके बाद तनिष उसे होटल ले जाने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का दिया और वहां से भाग निकली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने आरोपी तनिष के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts