Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान, हिमपात से सड़कें बंद

हजारों घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही, भीषण तूफान से परिवहन नेटवर्क गंभीर रूप से बाधित रहा
कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान, हिमपात से सड़कें बंद

वाशिंगटन। अमेरिका में जारी भारी हिमपात और तेज बर्फीले तूफान के कारण कैलिफोर्निया में एक प्रमुख सड़कमार्ग पर यातयात बंद रहा और हजारों घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही। सर्दियों के तूफान ने गुरुवार से उत्तरी कैलिफोर्निया और पर्वत श्रृंखलाओं को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे इस क्षेत्र में 3.6 मीटर तक भारी हिमपात हुआ और 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की तेज हवाएं चल रही हैं। इसी कारण रविवार को विभिन्न इलाकों में परिवहन नेटवर्क प्रभावित रहा तथा घरों में बिजली कटी रही। सबसे भीषण बर्फीले तूफान ने परिवहन नेटवर्क को गंभीर रूप से बाधित कर दिया है।

महाजाम : सैकड़ों यात्री घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे

रेनो, नेवादा को सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग तथा अंतरराज्यीय 80 का 160 किमी से अधिक लंबा मार्ग रविवार को नेवादा सीमा के पास बंद रहा। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) के मुताबिक सड़क मार्ग को फिर से खोलने का कोई अनुमानित समय नहीं है। सैकड़ों यात्री घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे और 300 से अधिक वाहन जाम की चपेट में फंसे रहे। दूसरी तरफ बिजली कटौती भी एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts