Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asia Cup 2025 : ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी हिदायत- राजनीतिक बयान देने से बचें, रऊफ और साहिबजादा पर सुनवाई आज

ICC ने सूर्यकुमार यादव को दी हिदायत- राजनीतिक बयान देने से बचें, रऊफ और साहिबजादा पर सुनवाई आज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर विवादों की लहर देखने को मिली है। ICC ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दी है कि, वे ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिसे राजनीतिक माना जा सके। यह सुनवाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत के बाद हुई, जिसमें 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्यकुमार द्वारा किए गए बयान शामिल थे।

    सूर्यकुमार यादव के बयान और ICC की सुनवाई

    सूर्यकुमार ने मैच के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति समर्थन जताया था। ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सुनवाई के दौरान उन्हें चेतावनी दी। सूर्यकुमार ने अपने बयान के लिए खुद को दोषी नहीं बताया। BCCI के अधिकारी भी इस सुनवाई में उनके साथ मौजूद थे। ICC ने उन्हें समझाया कि, उन्हें किसी भी राजनीतिक टिप्पणी से बचना चाहिए।

    पाकिस्तान खिलाड़ियों के खिलाफ शिकायत

    बीसीसीआई ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई। 21 सितंबर को दुबई में खेले गए सुपर-4 मैच में दोनों खिलाड़ियों ने विवादित इशारे किए थे। रऊफ ने आसमान से विमान गिराने का इशारा किया, जबकि साहिबजादा ने फिफ्टी बनाने के बाद गन स्टाइल सेलिब्रेशन किया। दोनों के खिलाफ आईसीसी में सुनवाई शुक्रवार (26 सितंबर) को होगी।

    मैदान पर तनाव और सोशल मीडिया विवाद

    मैच के दौरान भारतीय फैंस ने विराट कोहली के नाम पर रऊफ को चिढ़ाया। रऊफ ने मैदान पर गुस्से में विरोध जताया और अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को अपशब्द कहे। वहीं, साहिबजादा ने अपने सेलिब्रेशन को लेकर कहा कि, उन्हें दूसरों की प्रतिक्रिया की परवाह नहीं है।

    पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के एक वीडियो पोस्ट ने भी विवाद को बढ़ावा दिया। वीडियो में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का प्लेन क्रैश इशारा दिखाया गया, जिसे भारत के खिलाफ भड़काऊ माना जा रहा है।

    बीसीसीआई और ICC की कार्रवाई

    सूर्यकुमार यादव को सिर्फ चेतावनी दी गई, लेकिन हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की सुनवाई में क्या फैसला होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ICC ने सूर्यकुमार को राजनीतिक बयान से बचने की सलाह दी और लेवल-1 उल्लंघन के तहत उन्हें चेतावनी या 15% मैच फीस का जुर्माना हो सकता है।

    बीसीसीआई और ICC दोनों ही मामले की गहन जांच कर रहे हैं। भारतीय टीम की सुरक्षा और एशिया कप फाइनल में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच विवादों की निगरानी की जा रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts