Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैं इस पागल कम्युनिस्ट को… जोहरान ममदानी को ट्रंप की धमकी, बोले- US की तरह न्यूयॉर्क को फिर से ‘ग्रेट’ बनाऊंगा

मैं इस पागल कम्युनिस्ट को… जोहरान ममदानी को ट्रंप की धमकी, बोले- US की तरह न्यूयॉर्क को फिर से ‘ग्रेट’ बनाऊंगा

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने भड़काऊ और विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में Communist Lunatic यानी कम्युनिस्ट पागल शब्द का इस्तेमाल करते हुए एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क को बर्बाद करने की कोशिश करने वाला बताया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अमेरिका के राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीधा हमला जोहरान ममदानी पर है, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर मेयर पद की रेस में अपनी जगह बनाई है।

ट्रंप ने कहा- न्यूयॉर्क को फिर से बनाऊंगा ग्रेट

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “निश्चिंत रहें, मेरे पास सभी लीवर हैं और मेरे पास सभी कार्ड हैं। मैं न्यूयॉर्क शहर को बचाऊंगा और इसे फिर से हॉट और ग्रेट बनाऊंगा, ठीक वैसे ही जैसे मैंने यूएसए के साथ किया था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस कम्युनिस्ट पागल को न्यूयॉर्क को तबाह करने की इजाजत नहीं दूंगा।”

ट्रंप समर्थक रिपब्लिकन नेता और दक्षिणपंथी समूह अब ममदानी की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने और उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

कौन हैं जोहरान ममदानी

जोहरान ममदानी भारतीय मूल की प्रसिद्ध फिल्मकार मीरा नायर और युगांडा के मूल निवासी प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म कंपाला (युगांडा) में हुआ था और उन्होंने 2018 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। ममदानी 2021 से न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट माने जाते हैं। उनकी पत्नी रामा दुवाजी एक सीरियाई मूल की कलाकार हैं। इस साल नवंबर में अगर वे मेयर चुनाव जीतते हैं, तो वे न्यूयॉर्क सिटी के पहले दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बनेंगे।

ट्रंप ने दी गिरफ्तारी की धमकी

ट्रंप ने ममदानी की उस नीति पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) को न्यूयॉर्क में अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी से रोकने की वकालत की थी। इस पर ट्रंप ने कहा, “अगर ये व्यक्ति संघीय एजेंसियों की बात नहीं मानते, तो हमें इन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा। हमें अपने देश में एक कम्युनिस्ट नहीं चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि वह इस कम्युनिस्ट की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे।

ममदानी का पलटवार, ट्रंप की धमकी तानाशाही सोच

ममदानी ने ट्रंप के बयानों को तानाशाही प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने बयान में कहा, “एक राष्ट्रपति ने मुझे गिरफ्तार करने, नागरिकता छीनने, डिटेंशन कैंप में डालने और निर्वासित करने की धमकी दी। केवल इसलिए क्योंकि मैं ICE को हमारे शहर में डर और दहशत नहीं फैलाने दूंगा। यह सत्ता का दुरुपयोग है।”

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts