Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करवा चौथ पर साड़ी के लिए संग्राम... पति ने साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी पहुंच गई थाने, व्रत से पहले पुलिस ने दिलाया बड़ा तोहफा

करवा चौथ पर साड़ी के लिए संग्राम... पति ने साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी पहुंच गई थाने, व्रत से पहले पुलिस ने दिलाया बड़ा तोहफा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर महिला थाने से अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। जहां पति-पत्नी के पवित्र रिशते के बीच साड़ी आ रही है और मामले थाने तक पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

    साड़ी की वजह से हुई मारपीट

    बता दें कि, ग्वालियर के महिला थाने में यूं तो साल भर पति-पत्नी के झगड़े सुलझाए जाते हैं, लेकिन करवा चौथ से पहले आए कुछ मामलों ने काउंसलर्स को भी हैरान कर दिया है। इस बार रिश्तों में दरार की वजह कोई गंभीर मसला नहीं, बल्कि एक मामूली-सी साड़ी बनी है। परिवार परामर्श केंद्र में जब काउंसलिंग हुई, तो पता चला कि विवाद की जड़ करवा चौथ के मौके पर पत्नी की साड़ी की जिद थी। एक मामले में तो पति ने साड़ी दिलाने से मना किया तो बात इतनी बढ़ गई कि मामला सीधे थाने की दहलीज पर पहुंच गया। पत्नी की शिकायत थी कि करवा चौथ पर पति उसे साड़ी नहीं दिला रहे।

    सूट वाली पत्नी को भी चाहिए थी साड़ी

    ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जिसमें पत्नी हमेशा सूट पहनती थी। लेकिन करवा चौथ के लिए उसकी इच्छा साड़ी पहनने की थी। पति ने यह कहकर इनकार कर दिया कि जब वह हमेशा सूट ही पहनती है तो साड़ी की क्या जरूरत? इस छोटी-सी बात पर भी झगड़ा थाने तक आ पहुंचा।

    पुलिस ने कराया समझौता

    पुलिस और काउंसलर्स ने दोनों मामलों में बीच-बचाव किया और पति को समझाया कि वे अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करें। आखिरकार, पति ने थाने में ही साड़ी के लिए पैसे दिए, जिसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी घर के लिए निकले और उनका रिश्ता टूटने से बच गया। पुलिस ने इन छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों के टूटने की वजह बताया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts