Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs PAK :भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में फिर टक्कर, जल्द होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, तारीख तय

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक बार फिर होने वाला है। इस बार का विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है और इसका पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा। इसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में फिर टक्कर, जल्द होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, तारीख तय
फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क।  क्रिकेट जगत की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं में शुमार भारत और पाकिस्तान के बीच एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें जल्द ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आमने-सामने नजर आएंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

12 जून से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड तथा श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल 5 जुलाई को आयोजित होगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों में अभी से उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारत के नए टी-20 कप्तान! वैभव सूर्यवंशी को भी मिल सकता है मौका

भारत ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप में 

इस बार भारतीय टीम को एक मजबूत ग्रुप में रखा गया है। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें शामिल हैं। कागजों पर देखा जाए तो पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला क्रिकेट में लंबे समय से दबदबा बनाए हुए है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का शानदार रिकॉर्ड 

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। अब तक पाकिस्तान की महिला टीम भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में मात नहीं दे सकी है। यही वजह है कि आगामी मैच में भी भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि विश्व कप जैसे बड़े मंच पर किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और पाकिस्तान की टीम भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट मत आना! कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का यू- टर्न, 6 जून को भारत लौट रहे, बताई ये वजह

पहली बार खिताब जीतने का सपना 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल नहीं हुई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इस बार इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया था, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम के सामने विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती भी रहेगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts