Share Market Today:सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी 23366 पर बंद; मेटल और IT शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 116 अंक टूटकर 74,243 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंक की कमजोरी के साथ 23,366 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार पर दबाव बना रहा और खासतौर पर मेटल तथा आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर बना रहा। कारोबार के दौरान कई दिग्गज आईटी और मेटल शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
टॉप गेनर्स और लूजर्स

ये भी पढ़ें: CCTV का फुल फॉर्म जानते हैं आप? सिर्फ कैमरा नहीं, सुरक्षा का है सबसे बड़ा हथियार

मेटल और IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव
आज के कारोबार में मेटल कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक मांग को लेकर चिंता के चलते निवेशकों ने मेटल शेयरों में बिकवाली की। इसके अलावा आईटी सेक्टर पर भी दबाव बना रहा। अमेरिकी बाजार से जुड़े संकेत और विदेशी फंड की बिकवाली का असर आईटी कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दिया।
राजेश एक्सपोर्ट लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट पर
सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का शेयर शुक्रवार को भी 5% के लोअर सर्किट पर बंद हुआ और गिरकर 98.73 रुपए पर आ गया। बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 50% टूट चुका है। सेबी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कंपनी के 97% से 99% रेवेन्यू का संबंध विदेश स्थित उसकी सहयोगी कंपनी वालकैम्बी एसए से है। इसी खुलासे के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी और शेयर में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: महंगे नहीं होंगे लोन... RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, महंगाई को लेकर जताई चिंता
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने करीब 4,447 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशकों की कुल बिकवाली 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुकी है, जबकि बीते 30 दिनों में यह आंकड़ा 71 हजार करोड़ रुपए के पार निकल गया है। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार को सपोर्ट देते नजर आए। घरेलू निवेशकों ने गुरुवार को 4,360 करोड़ रुपए की खरीदारी की। पिछले 30 दिनों में DIIs ने 93 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है, जिससे बाजार में बड़ी गिरावट फिलहाल टली हुई है।












