Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईडन गार्डन्स टेस्ट कैसे जीतेगा भारत :अधिकतर मैच ड्रॉ, भारत के रिकॉर्ड्स निराशाजनक

यहां टीम का जीत प्रतिशत मात्र 31 फीसदी है।
अधिकतर मैच ड्रॉ, भारत के रिकॉर्ड्स निराशाजनक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहां इस ग्राउंड पर भारतीय टीम का जीत प्रतिशत के आंकड़े काफी निराशाजनक है। जिससे पता चलता है कि भारत को यहां जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 

    शुभमन गिल कैसे पार करेंगे अफ्रीकी चुनौती

    ईडन गार्डन्स में भारत ने अब तक जितने मुकाबले खेले हैं। उसमें से टीम के मैच अधिकतर ड्रॉ रहे हैं। यहां टीम का विनिंग पर्सेंटेज मात्र 31 फीसदी है। जिससे यह आंकड़े टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के लिए समस्या बन सकते हैं। जहां गिल इस सीरिज के लिए एक बेहतर प्लेइंग-11 की बनाने के प्रयास में जुटे हैं। 

    साउथ अफ्रीका का शानदार फॉर्म जारी

    साउत अफ्रीका को भारत दौरे पर दो टेस्ट, 3 वन-डे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। बता दें दक्षिण अफ्रीका इस समय सभी फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन कर रही है। जहां टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। ऐसे में क्रिकेट फैंस एक बार फिर दोनों टीमों से एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद करेंगे। 

    क्या बोलते हैं भारत के रिकॉर्ड्स

    साल 1934 में टीम इंडिया ने पहली बार ईडन गार्डन्स में टेस्ट खेला था। वहीं आखिरी टेस्ट 2019 में खेला था। भारत ने ईडन गार्डन्स में कुल 42 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से सिर्फ 13 मैच में जीत मिलीं जबकि 9 में हार और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। इस ग्राउंड पर मैच ड्रॉ होने के चांसेज 50 प्रतिशत से ज्यादा है। लेकिन बदलते दौर का क्रिकेट सिर्फ जीत-हार में फैसला करता है। जिससे दोनों टीमों के सामने बल्लेबाजी सहित गेंदबाजी में टक्कर देखने को मिलेगी। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts