Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा :ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत

मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप श्रीनगर में पोस्टेड थे और वे अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को ही हुई थी।
ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे, इनके अलावा भूपेंद्र साहू 40 साल , विश्वनाथ देवांगन 43 और कमलयन साहू 22 वर्ष को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।

    सभी घायल बिलासपुर रेफर

    हादसे के सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। जहां तीनों का अपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह हादसा हो गया।

    शादी की छुट्टी के लिए घर आए थे जवान

    वहीं मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप श्रीनगर में पोस्टेड थे और अपनी शादी के लिए छुट्टी पर घर आए थे। बता दें उनकी शादी 18 नवंबर को ही हुई थी। पोमेश्वर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किम में थी, जो 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर नवागढ़ आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को लौटना था।

    हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। वे दोस्त की शादी में पंतोरा बारात में शामिल हुए थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts