Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्योपुर में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, गाय को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, राजस्थान के रहने वाले थे सभी मृतक

श्योपुर में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, गाय को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, राजस्थान के रहने वाले थे सभी मृतक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्योपुर। जिले के काली तलाई इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अशोकनगर से राजस्थान के कोटपुतली जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।

    गाय को बचाने की कोशिश बनी मौत की वजह

    हादसे की सूचना मिलने पर श्योपुर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि रात के समय तेज बारिश हो रही थी। स्कॉर्पियो अशोकनगर से राजस्थान की ओर जा रही थी। काली तलाई रोड पर अचानक एक गाय सड़क पर बैठी दिखाई दी। ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए तेजी से स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो खाई में जा गिरी। नीचे गिरते ही गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से जोरदार टक्कर के चलते गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

    मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य

    इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान हरिराम यादव (60), उनके बेटे मुकेश यादव (28), विजेंद्र जाट (23) और हवा सिंह गुर्जर (25) के रूप में हुई है। तीनों यादव एक ही परिवार से हैं और राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले थे। बताया गया कि सभी लोग अशोकनगर में डंपर का संचालन करते हैं और अपने घर कोटपुतली किसी जरूरी काम से जा रहे थे।

    गाड़ी चकनाचूर, गाय की भी मौत

    स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने में भी काफी समय लगा। हादसे में गाय की भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

    घर के काम से लौट रहे थे सभी

    हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन श्योपुर पहुंचे। मृतकों के रिश्तेदार कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी अशोकनगर में काम करते थे और घर पर किसी पारिवारिक काम के सिलसिले में लौट रहे थे।

    थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि दुर्घटना के समय तेज बारिश हो रही थी और दृश्यता भी बेहद कम थी। प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई है कि गाय को बचाने की कोशिश में वाहन असंतुलित हो गया

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts