ताजा खबरधर्म

Horoscope of The Week: इस हफ्ते आपकी जिंदगी में क्या खास होने वाला है, सुनिए ये वीडियो…

Horoscope of The Week From 7 to 13 October 2024: इस हफ्ते आपकी जिंदगी में क्या बदलाव होने जा रहा है, आपकी राशियां क्या बोलती हैं, क्या शुभ होगा और क्या नुकसान हो सकता है, प्यार, करियर और हेल्थ को लेकर टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए 7 से 13 अक्टूबर, 2024 तक का आपका भविष्यफल… यह राशिफल जोडियक साइन यानी जिस माह में आपका जन्म हुआ है, उस पर आधारित है।

Aries ( मेष ) ♈: (March 21 – April 19)

यह सप्ताह सुकून और आराम देगा। परिवार व मित्रों का विशेष सहयोग रहेगा। यदि किसी रोग से  पीड़ित हैं, तो इलाज मिलेगा। ध्यान करें।

Taurus ( वृषभ )♉:  (April 20 – May 20)

इस सप्ताह आपकी विचारधारा दूसरों से अलग होगी। किसी भी प्रकार की ज़िद से बचें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। ग्रैटिट्यूड जर्नल लिखें।

Gemini ♊( मिथुन ) : (May 21 – June 20)

इस सप्ताह कई कार्य अचानक से होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। ईश कृपा प्राप्त होगी। नए काम या संबंध शुरू हो सकते हैं। आभार प्रकट करें।

Cancer ♋( कर्क ): (June 21 – July 22)

इस सप्ताह शासकीय कार्य बनते दिखते हैं। लापरवाही से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विचारों में परिपक्वता लाएं। सूर्य को जल दें।

Leo ♌( सिंह ) : (July 23 – August 22)

इस सप्ताह आपको अपने गुरुओं या ज्ञानी व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा। रचनात्मक कार्यों पर विचार करेंगे। माथे पर नियमित हल्दी तिलक लगाएं।

Virgo ♍( कन्या ) : (August 23 – September 22)

इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मन में सुरक्षा का भाव लाएं। कार्य क्षेत्र के लिए अच्छा समय है। ध्यान प्राणायाम करें।

Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)

इस सप्ताह रुके हुए कुछ कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यवसाय की जिम्मेदारियों को बोझ न समझें। प्रसन्न मन से रहें। अपने विचार लिखें।

Scorpio ♏( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)

इस सप्ताह प्रतिद्वंद्वियों द्वारा नकारात्मकता उत्पन्न की जा सकती है। सहज रहें। आर्थिक मसलों पर ध्यान बढ़ाएं। श्रीं का  जाप करें।

Sagittarius ♐(धनु ) : (November 22 – December 21)

यह सप्ताह महिलाओं के लिए विशेष रूप से प्रसन्नतादायक होगा। सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।  अच्छी खबरें मिलेंगी। पौधा रोपण करें।

Capricorn ♑( मकर ) : (December 22 – January 19)

इस सप्ताह विचारों में उलझन रह सकती है, अंततः सही निर्णय ले पाएंगे। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती। अपने विचारों को स्वीकारें ।

Aquarius ♒( कुंभ ) : (January 20 – February 18)

इस सप्ताह आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। अपने मन को परिपक्व करें। डर व तनाव से दूर रहें। प्राणायाम ध्यान करें।

Pisces ♓( मीन ) : (February 19 – March 20)

इस सप्ताह मोह माया से ध्यान हटाएं। अपनी धन संपत्ति के लिए घमंड न करें, बल्कि आभार प्रकट करें। दान करें। ग्रैटिट्यूड जर्नल लिखें।

देखें वीडियो…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं

संबंधित खबरें...

Back to top button