DELHI-MUMBAI FLIGHTS CANCEL:ईरान-इजरायल संघर्ष का असर अब दिल्ली- मुंबई सफर पर, जानें कितनी उड़ानें हुई रद्द?

ईरान-इजरायल संघर्ष का सीधा असर दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट्स पर पड़ा है। ईरान पर हमलों और खाड़ी क्षेत्र में हवाई रास्ता बंद होने से दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 225 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। मुंबई में पार्किंग की कमी है, जिस वजह से इस रूट की सारी उड़ानों को डायवर्ट करने पर रोक लगा दी गई है।
Follow on Google News
ईरान-इजरायल संघर्ष का असर अब दिल्ली- मुंबई सफर पर, जानें कितनी उड़ानें हुई रद्द?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर कुल 60 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रवानगी और 40 का आगमन रद्द किया गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोशल मीडिया पर बताया कि, मिडिल ईस्ट के बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। बता दें कि, डीआईएएल ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कामकाज संभालता है।

    मुंबई एयरपोर्ट से 125 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द

    इजरायल- ईरान के बीच लगातार हो रहे संघर्ष की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 2:30 बजे तक कुल 125 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 67 जाने वाली और 58 आने वाली उड़ानें शामिल हैं। मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने शनिवार रात नौ बजे से एक मार्च सुबह आठ बजे तक के लिए एक विशेष नोटिस (NOTAM) जारी किया। इसके तहत किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट होकर मुंबई आने की अनुमति नहीं दी गई।

    एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह की कमी के कारण यह फैसला लेना जरूरी था। कई उड़ानें अपने शुरुआती शहर लौट गईं या पास के दूसरे एयरपोर्ट पर उतर गईं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शनिवार रात नौ बजे ही साफ कर दिया था कि वे अब और डायवर्जन स्वीकार नहीं करेंगे। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि, रविवार को भारतीय एयरलाइंस की करीब 444 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की जा सकती हैं।

    ये भी पढ़ें: अबू धाबी में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर : DCT ने दिए मेहमानों के ठहराव बढ़ाने के आदेश

    कोलकाता रूट की भी कई फ्लाइट्स कैंसिल

    मुंबई, दिल्ली के साथ ही पश्चिम बंगाल और केरल से भी कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। कोलकाता से दुबई, दोहा, और अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल होने से कई विदेशी नागरिक वहां फंसे हुए हैं। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर भी फंसे अमेरिका और यूरोप जाने वाले यात्रियों का कहना है कि, एयरपोर्ट पर उन्हें उड़ान संबंधी किसी भी तरह की सही जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को घर से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts