Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल

भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। जिसके बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे पहले 19 फरवरी को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे कैंपस की जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा को देखते हुए कैंपस में अलर्ट जारी कर दिया गया। जांच करने पर मौके से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

    धमकी भरे मेल में क्या लिखा?

    मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई‑मेल में लिखा था-

    आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर और स्टूडेंट्स को निकाल लें! अल्लाह हू अकबर।

    Uploaded media

    देखें तस्वीरें...

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media

    देखें वीडियो...

    पुलिस और बम स्क्वॉड ने किया सर्च ऑपरेशन

    धमकी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को यूनिवर्सिटी बुलाया गया। टीम ने कैंपस के अलग-अलग हिस्सों, क्लासरूम, हॉस्टल और पार्किंग एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई।

    ई-मेल भेजने वाले की तलाश जारी

    पुलिस अब उस ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे धमकी भेजी गई। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

    प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    लगातार दूसरी बार धमकी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी है। गेट पर चेकिंग सख्त कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने छात्रों और स्टाफ से भी अपील की है कि, अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन या पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी : मेल में लिखा- 12:15 बजे करेंगे ब्लास्ट

    दूसरी बार मिली धमकी

    जानकारी के मुताबिक, पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 19 फरवरी को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय भी ई-मेल के जरिए विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस ने उस मामले में भी जांच की थी, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। अब दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts