सुपर- 8 :भारत को जीत के लिए मिला 196 रन का टारगेट, बुमराह ने झटके 2 विकेट

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। जो टीम आज जीतेगी, वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर आज खत्म हो जाएगा
Follow on Google News
भारत को जीत के लिए मिला 196 रन का टारगेट, बुमराह ने झटके 2 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। टी -20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का अंतिम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बना लिए हैं। इस समय रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर क्रीज पर डटे हुए हैं और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

जसप्रीत बुमराह ने 2 बल्लेबाजों को भेजा पवैलियन

15वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या ने शेरफन रदरफोर्ड को 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। उनका कैच विकेटकीपर संजू सैमसन ने लपका। इससे पहले 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रोस्टन चेज 40 रन और शिमरोन हेटमायर 27 रन को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी पर ब्रेक लगा दिया। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को 32 रन पर बोल्ड कर भारत को एक और अहम सफलता दिलाई।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। जो टीम आज जीतेगी, वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर आज खत्म हो जाएगा

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts