Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाई-बहन की शातिर साजिश का पर्दाफाश, फरियादी बनकर थाने पहुंची महिला निकली आरोपी

भाई-बहन की शातिर साजिश का पर्दाफाश, फरियादी बनकर थाने पहुंची महिला निकली आरोपी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। खजराना थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर नकदी चोरी करने वाली वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में सामने आया कि पूरी साजिश में आरोपी की सगी बहन भी शामिल थी। हैरानी की बात यह रही कि शक से बचने के लिए महिला आरोपी खुद फरियादी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही।

    कार का कांच तोड़कर उड़ाई थी नकदी

    पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 की रात फरियादी विशाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी छोटा बांगड़दा ने अपनी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास खड़ी की थी। देर रात स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने कार का कांच तोड़ा और अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। 27 फरवरी को शिकायत मिलने पर खजराना थाने में धारा 305(बी) और 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

     जल्दी पैसा और शौक पूरे करने की चाह में रची साजिश

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि पूरी वारदात की प्लानिंग ध्रुव की बहन दिव्यांशी ने की थी। वारदात के बाद शक से बचने के लिए वही फरियादी के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने में साथ रही, ताकि पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके।

    नकदी, आईफोन और स्कूटर जब्त

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 15 हजार रुपए नकद, करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर जब्त किया है। पुलिस अब महिला आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts